होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

CineGram: 'मैं उसके लिए रोया हूं…', जब देव आनंद ने सुनाया था पहले प्यार का किस्सा, कहा- 'इसलिए शादी नहीं कर सका क्योंकि…'

Dev Anand Love Story with Suraiya: देव आनंद ने एक बार अपने पहले प्यार का किस्सा सुनाया था, जिसके लिए वो भाई के कंधे पर सिर रख रोए थे। उनका पहला प्यार सुरैया थीं। उनसे शादी ना कर पाने का अफसोस उन्हें हमेशा ही रहा है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: May 10, 2024 16:35 IST
देव आनंद के अधूरे प्यार का किस्सा...(Photos- Express Archives)
Advertisement

60-70 के दशक के सदाबहार एक्टर रहे देव आनंद(Dev Anand) को रोमांटिक हीरो के तौर पर भी जाना जाता है। जितना वो फिल्मों में रोमांटिक दिखते थे उससे कहीं ज्यादा रोमांटिक वो रियल लाइफ में भी रहे हैं। एक वक्त था जब उनके और एक्ट्रेस सुरैया के प्यार के चर्चे खूब रहे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने प्यार की बात को कबूला भी था। उन्होंने बताया था कि वो सुरैया से बेहद ही प्यार करते थे और वो उनका पहला प्यार थीं। देव आनंद ने बताया था कि वो उनके लिए भाई के कंधे पर सिर रखकर बहुत रोए थे। उनसे शादी ना कर पाने का अफसोस उन्हें हमेशा ही रहा, जिसकी वजह के बारे में भी उन्होंने बताया था।

दरअसल, देव आनंद का इस इंटरव्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने पहले प्यार के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक्टर नम आंखों से सुरैया के साथ अपनी लव स्टोरी शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिवंगत एक्टर देव आनंद को कहते हुए सुना जा सकता है, 'अगर देव आनंद किसी लड़की के लिए कभी रोया है तो वो स्टार थी। गाड़ी से आती थीं। मैं ट्रेनों से जाता था। स्टेशन पर उतरता था और पैदल चलते-चलते उनके दरवाजे पर जाता था। फिर उनके साथ जाकर बैठता था। मुझे लगता था कि वो मुझे पसंद करती थीं और प्यार करती थीं। मैं उनके साथ अच्छा महसूस करता था। मैं भी उन्हें एक दिन प्रपोज किया और उन्होंने इसे स्वीकार लिया।'

Advertisement

जब टूट गया था देव आनंद का दिल

देव आनंद आगे बताते हैं, 'मैं एक रिंग बनाई और उन्हें भेजी लेकिन उनका जवाब बिल्कुल भी नहीं आया और मैं तड़प उठा। फिर मैंने उनकी मां को फोन किया। उनकी मां ने कहा मैं बात करवाऊंगी आपसे। मां नम्र दिल वाली थीं लेकिन उनकी नानी कठोर दिल वाली थीं। इसके बाद मैं सुरैया से एक बार मिला था और उनसे पूछा कि मेरी शादी आपसे होगी या नहीं? लेकिन उन्होंने एक बार फिर से चुप्पी साधी रखी। फिर मुझे लगा कि वो मेरे लिए अब नहीं हैं। मैं इतना उदास, मेरी आंखों में आंसू। मैं अपने बड़े भाई चेतन के कंधे पर सिर रखकर रोया हूं। उन्होंने मुझे दिलासा दिया।' देव आनंद अंत में कहते हैं, 'जो देव आनंद का कैरेक्टर है मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया तो सोचा कि अगर तब नहीं निकलती तो ये देव आनंद नहीं होता आपके सामने।'

Advertisement

इतना ही नहीं, वीडियो में देव आनंद ने ये भी बताया कि उनकी सुरैया से शादी क्यों नहीं हो सकी। इसके पीछे की वजह के बारे में देव आनंद बताते हैं कि उनका धर्म अलग होने की वजह से शादी नहीं हुई।

जब काला कोट पहनने पर लगी थी रोक

आपको बता दें कि देव आनंद इंडस्ट्री के दमदार एक्टर थे। उनकी अदाओं और अंदाज पर लड़कियां मरती थीं। वो अपने जमाने के बेहद ही हैंडसम हीरो थे। एक्टर को लेकर लड़कियों में आलम ये था कि वो बेकाबू हो जाया करती थीं। इसकी वजह कोर्ट की ओर से उनके काला कोट, जैकेट या शर्ट पहनने पर रोक लगा दिया गया था। वहीं, फिल्मों में जाने से पहले एक्टर का ऐसा हाल था कि वो लड़कियों से बात करने में भी हिचकिचाते थे। फिर पिता ने इस हिचकिचाहट को दूर करने के लिए उनका एडमिशन गर्ल्स और बॉयज स्कूल में करवा दिया था। इसके बाद उनकी ये घबराहट दूर हो सकी। अपनी फिल्मों के जरिए वो लड़कियों के दिलों पर राज करते थे।

Advertisement
Tags :
CineGramdev anandEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।