scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: तब्बू नहीं जूही चावला थीं 'बॉर्डर' के लिए मेकर्स की पहली पसंद, मनीषा कोइराला को भी किया था अप्रोच, इस वजह से ठुकराई थी फिल्म

Border Completed 27 years: जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' को 27 साल पूरे हो चुके हैं। इसे 13 जून, 1997 को रिलीज किया गया था। इसके साथ ही 'बॉर्डर 2' का भी ऐलान कर दिया गया है। इसका टीजर जारी किया गया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 13, 2024 13:21 IST
cinegram  तब्बू नहीं जूही चावला थीं  बॉर्डर  के लिए मेकर्स की पहली पसंद  मनीषा कोइराला को भी किया था अप्रोच  इस वजह से ठुकराई थी फिल्म
'बॉर्डर' के 27 साल पूरे। (Photo- Jansatta)
Advertisement

जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' की रिलीज को 27 साल पूरे हो गए हैं। सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना स्टारर ये फिल्म देशभक्ति से ओत-प्रोत थी। इसमें 1971 के रेगिस्तान में लड़े गए भारत-पात के युद्ध को दिखाया गया था। ये युद्ध राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट पर 110 भारतीय जवानों और पाकिस्तानी फौज के बीच लड़ा गया था। जेपी दत्ता ने इस वॉर को 27 साल पहले 'बॉर्डर' के जरिए स्क्रीन पर दिखाया था। ऐसे में 27 साल पूरे होने के मौके पर इसके सीक्वल का भी ऐलान किया गया है। इस मौके पर आपको 'बॉर्डर' से जुड़ी दिलचस्प बात बता रहे हैं।

Advertisement

जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' सिनेमाघरों में हिट रही थी। इसमें सनी देओल से लेकर अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, पूजा भट्ट और शर्बानी मुखर्जी तक को खूब पसंद किया गया था। इस कल्ट फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद अक्षय कुमार, सलमान खान और आमिर खान थे। लेकिन, उन सभी ने इसमें काम करने से मना कर दिया था। वहीं, कुछ एक्ट्रेसेस भी रहीं हैं, जो इस हिट फिल्म को ठुकरा चुकी हैं। इसमें जूही चावला और मनीषा कोइराला जैसी अभिनेत्री के नाम शामिल हैं।

Advertisement

दरअसल, आपने देखा होगा कि 'बॉर्डर' में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह का रोल प्ले किया था और उनकी वाइफ तब्बू बनी थीं लेकिन, इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि इस रोल के लिए जेपी दत्ता की पहली पसंद जूही चावला थीं। इसके बाद मनीषा कोइराला को अप्रोच किया गया था। लेकिन, दोनों ही अभिनेत्रियों ने इसमें काम करने से मना कर दिया था। पहले जब जूही को ये फिल्म ऑफर की गई तो उन्होंने छोटा रोल कहकर मना कर दिया था। वहीं, जब मनीषा के पास मेकर्स ऑफर लेकर पहुंचे तो पहले तो उन्होंने हां कर दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने भी छोटा रोल कहकर फिल्म को ठुकरा दिया था। इसके बाद इसमें तब्बू को कास्ट किया गया था।

फिल्मफेयर में 11 कैटेगरीज़ में मिले थे 'बॉर्डर' को नॉमिनेशन

गौरतलब है कि जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' को 43वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में 11 कैटेगरीज में नॉमिनेशन मिले थे। लेकिन, इसमें इसे केवल 3 कैटेगरी में ही अवॉर्ड मिले थे। पहला फिल्मफेयर बेस्ट बेस्ट एक्शन टीनू वर्मा और भीखू वर्मा को, दूसरा बेस्ट लिरिसिस्ट अवॉर्ड (संदेशे आते हैं… के लिए) जावेद अख्तर को और तीसरा बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जेपी दत्ता को मिला था। इतना ही नहीं, सॉन्ग 'मेरे दुश्मन मेरे भाई' के लिए हरीहरन को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो