scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineCrime: जब 5 मिनट तक रेखा के साथ हुआ जबरन किस, रोते-रोते बेहोश हो गईं एक्ट्रेस, लोग बजाते रहें तालियां, 10 साल सेंसर में अटकी रही फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के साथ 15 साल की उम्र में कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया है। मगर रेखा चुप रहने वालों में से नहीं थीं। सिनेक्राइम में आज पढ़िए रेखा की जिंदगी का डरावना वाकया...
Written by: Jyoti Jaiswal
Updated: May 22, 2024 15:18 IST
cinecrime  जब 5 मिनट तक रेखा के साथ हुआ जबरन किस  रोते रोते बेहोश हो गईं एक्ट्रेस  लोग बजाते रहें तालियां  10 साल सेंसर में अटकी रही फिल्म
रेखा की दास्तां...
Advertisement

CineCrime: रेखा की जिंदगी तमाम विवादों और परेशानियों से घिरी रही है। अपने काम से हम सबको एंटरटेन करने वाली रेखा की जिंदगी में कभी खुशियां ठहर ही नहीं पाईं। प्यार मिला, शादी भी हुई फिर भी अकेली रह गईं रेखा। रेखा के माता-पिता दोनों ही एक्टर थे उसके बाद भी रेखा का एक्टिंग करने का बिल्कुल मन नहीं था, मगर परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि रेखा को ना चाहते हुए भी फिल्मी दुनिया में कदम रखना पड़ा। रेखा की मां ने उनकी पढ़ाई छुड़वा दी और महज 3 साल की उम्र से रेखा फिल्मों में काम करने लगीं। पहले वो साउथ फिल्मों में काम करती थीं बाद में वो 13 साल की उम्र में मुंबई आ गईं। मगर रेखा के साथ पहली बॉलीवुड फिल्म के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जो रेखा आज तक भुला नहीं पाईं।

रेखा के साथ हुआ था डरावना वाकया

यासिर उस्मान की किताब 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक साल 1969 में फिल्म 'अंजाना सफर' से रेखा बॉलीवुड में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू करने वाली थीं। रेखा के साथ इस फिल्म में एक्टर विश्वजीत चटर्जी लीड रोल में थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा के साथ एक डरा देने वाला वाकया हुआ। फिल्म की शूटिंग महबूब स्टूडियो में हो रही थी और फिल्म के डायरेक्टर थे राजा नवाथे। विश्वजीत और राजा नवाथे ने प्लानिंग की और फिल्म में स्क्रिप्ट की डिमांड न होने के बावजूद जबरन एक किसिंग सीन डाला। रेखा उस वक्त महज 15 साल की थीं और उन्हें इस सीन के बारे में कुछ नहीं पता था।

Advertisement

जब एक बार में कई सिगरेट पी जाते थे शाहरुख खान, ‘कोयला’ के को-एक्टर बोले- ‘इतना स्मोकिंग करने वाला आदमी…’

जैसे ही कैमरा चालू हुआ रेखा की जानकारी के बिना विश्वजीत उन्हें किस करने लगे, 5 मिनट तक उन्होंने रेखा के साथ जबरन स्मूच किया और वहां मौजूद क्रू मेंबर्स तालियां बजा रहे थे। ना डायरेक्टर कट बोल रहे थे ना विश्वजीत रुक रहे थे। रेखा लगातार रो रही थीं और आंसुओं की वजह से उन्होंने अपनी आंखें बंद कर लीं। रेखा को इतनी तकलीफ हुई और ऐसा सदमा लगा कि वो बेहोश भी हो गई थीं। रेखा ने होश में आने के बाद नाराजगी जाहिर की और विवाद काफी बढ़ गया था। मगर एक्टर विश्वजीत ने ये कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्होंने वही किया जो डायरेक्टर ने उनसे करने के लिए कहा था। ये वाकया उस वक्त की एक एशियन मैगजीन में छपा और खबर विदेश तक पहुंच गई। विवाद काफी बढ़ गया और अमेरिकन जर्नलिस्ट जेम्स शेफर्ड भारत आए और उन्होंने रेखा का इंटरव्यू किया। रेखा ने भी खुलकर सारी बातें उनसे शेयर कीं।

CineGram: रवीन्द्रनाथ टैगोर के परिवार से ताल्लुक रखती थीं मीना कुमारी, ब्राह्मण नानी-क्रिश्चियन मां फिर मुस्लिम कैसे बनीं ट्रैजेडी क्वीन?

Advertisement

उस वक्त रेखा महज 15 साल की थीं और बढ़ते विवाद के बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी। 10 साल तक ये फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी रही और, बाद में 1979 पूरे 10 साल बाद ये फिल्म दो शिकारी नाम से रिलीज हुई। फिल्म में कई सारे कट्स लगाए गए थे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो