होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

CineCrime: प्रत्युषा बनर्जी ही नहीं, इन सितारों ने भी ली अपनी जान, कोई कर्ज में डूबा तो किसी को प्यार में मिला था धोखा

CineCrime: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई लोग रहे जिन्होंने किसी न किसी कारण से खुद की जान ले ली। सुशांत सिंह राजपूत से लेकर कुशल पंजाबी ने आत्महत्या की थी।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: June 01, 2024 16:35 IST
इन स्टार्स ने ली खुद की जान (फोटो-IE)
Advertisement

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे रहे जिन्होंने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से सबका दिल दहल गया था, पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया, हालांकि परिवार आज भी इसे मानने को तैयार नहीं है। इसी तरह कई एक्टर्स रहे, जिन्होंने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। किसी को प्यार में धोखा मिला तो कोई कर्ज में डूबने के कारण इस दुनिया से चल बसा। आज हम आपको ऐसे ही तमाम एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आत्महत्या की थी।

सुशांत सिंह राजपूत

इनमें सबसे पहला नाम सुशांत सिंह राजपूत का ही आता है। एक्टर का शव 14 जून साल 2020 को उनके फ्लैट पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। ये मौत हर न्यूज चैनल पर बहस का मुद्दा बन गया था, इसमें कई बड़े फिल्ममेकर्स का नाम भी घसीटा गया था और दावा किया गया था कि बॉलीवुड में होने वाले नेपोटिज्म की वजह से सुशांत ने ये कदम उठाया। इसमें उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का नाम भी आया था।

Advertisement

प्रत्युषा बनर्जी

'बालिका वधु' एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने 24 साल की उम्र में ही अपनी जान ले ली थी। प्रत्युषा ने साल 2016 में अपने ओशीवारा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जान ली थी। उनकी मौत का आरोप उनके प्रेमी राहुल राज सिंह पर आया था। उन पर प्रत्युषा को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप था।

तुनीषा शर्मा

'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर 2022 को शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। तुनीषा ने मेकअप रूम में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान ले ली थी। उनकी मौत के बाद उनके को-एक्टर और पूर्व में प्रेमी रहे शीजान खान को जेल भी हुई थी। हालांकि उनपर आरोप साबित नहीं हो पाए, जिसके बाद उन्हें बेल पर छोड़ दिया गया था।

कुशल पंजाबी

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने भी साल 2019 में अपनी जान ले ली थी। उन्होंने मरने से पहले एक नोट छोड़ा था, जिसपर लिखा था कि उनके जाने के बाद उनका सामान उनके पिता और बेटे को दिया जाए। बताया जाता है कि वो डिप्रेशन में थे।

आसिफ बसरा

बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी मशहूर रहे आसिफ बसरा को नवंबर 2020 में धर्मशाला के एक निजी परिसर में मृत पाया गया था। 'पाताल लोक' अभिनेता ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी।

नितिन देसाई

साल 2023 में 'देवदास' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसे फिल्मों के सेट डिजाइनर नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एनडी स्टूडियो में सुसाइड की थी, बताया जाता है कि वो पैसों की तंगी से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्होंने ऐसा बड़ा कदम उठाया।

Advertisement
Tags :
BollywoodEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement