CineCrime: 'एडल्ट फिल्मों में काम करवाएंगे', जब किडनैप हुईं ये अभिनेत्रियां, किसी का हुआ कत्ल तो किसी को झेलना पड़ा टॉर्चर
नई दिल्ली: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कोई भी इंडस्ट्री क्राइम से अछूती नहीं है। एक्टर्स भले ही नेम और फेम कमा लें और चाहें जितनी सिक्योरिटी में रह लें लेकिन बदमाशों की नजर वो भी बच नहीं पाते हैं। कभी इंडस्ट्री के लोग ही अपने को-एक्टर्स पर हावी हो जाते हैं तो कभी बदमाशों और किसी गैंग का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अब साउथ से लेकर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां रही हैं, जो किडनैपिंग झेल चुकी हैं। इसमें एक ने तो फीरौती रकम ना दे पाने की वजह से अपनी जान भी गवां दी थी। उनका सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। ऐसे में चलिए आज उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो इस दर्द को झेल चुकी हैं।
मीनाक्षी थापा
इस लिस्ट में सबसे पहले अगर किसी का नाम आता है तो वो करीना कपूर और अर्जुन रामपाल की को-एक्ट्रेस रहीं मीनाक्षी थापा हैं। उनकी मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया था। जब वो करीना के साथ फिल्म 'हीरोइन' में काम कर रही थीं तो अचानक से उनकी मौत की खबर आई थी। दरअसल, एक्ट्रेस का इंडस्ट्री के कपल और एक्टर रहे अमित जायसवाल और उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति सुरिन ने अपहरण कर लिया था। इस किडनैपिंग के बाद दोनों ने मीनाक्षी की मां से 15 लाख रुपए की मांग की थी। साथ ही मां को धमकी दी थी कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वो उनकी बेटी की एडल्ट फिल्मों में काम करवाएंगे। इसके बाद मीनाक्षी की मां ने उन्हें 60 हजार रुपए दिए थे। हालांकि, फिरौती की रकम पूरी ना मिलने की वजह से दोनों ने एक्ट्रेस का बेरहमी से कत्ल कर दिया था। उनका सिर धड़ से अलग कर दिया था।
नमिता
साउथ की बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री नमिता उर्फ नमिता वांकावाला अपनी अदाओं और बोल्डनेस से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। वो मुख्यतः सूरत की रहने वाली हैं। एक बार ऋिची में रहने वाली उनकी एक फैन ने किडनैप करने की कोशिश की थी। बाद में एक्ट्रेस के कहने पर पुलिस ने फैन को छोड़ दिया था। आपको बता दें कि साउथ में नमिता को देवी के जैसे पूजा जाता है। उनके एक नहीं बल्कि, साउथ में तीन-तीन मंदिर हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि साउथ में नमिता की क्या फैन फॉलोइंग होगी।
हिबा त्रिबेल्सी
टीवी रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 14' की एक्स कंटेस्टेंट रहीं हिबा त्रिबेल्सी भी किडनैपिंग झेल चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने शो के दौरान ही किया था। हिबा ने बताया था कि वो एक बार मानव तस्करी का शिकार हुई थीं। हिबा ने बताया था कि जब वो मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए शुरू-शुरू में भारत आई थीं तो उनके साथ धोखा हो गया था। वो इसे अपनी जिंदगी का ऐसा पल मानती हैं, जिसकी वजह से वो बुरी तरह से टूट गई थीं। वो अनजाने में मानव तस्करी का शिकार हुई थीं और इस पल को सबसे डरावना बताती हैं।