होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

CineCrime: प्रेग्नेंट एक्ट्रेस के किए गए 16 टुकड़े, हत्यारे ने गर्दन रस्सी से बांधकर किया 51 बार चाकू से हमला, जानें 1969 की रात सबसे खूबसूरत अभिनेत्री के साथ क्या हुआ था

CineCrime की आज की स्टोरी में हम आपको हॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शेरोन टेट की दर्दनाक हत्या की कहानी बताने जा रहे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | May 08, 2024 18:13 IST
हॉलीवुड एक्ट्रेस (image: wikipedia)
Advertisement

जुर्म की दुनिया में कई बार ऐसे अपराधों की दस्तक हुई है, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस की शेरोन टेट को भला कौन नहीं जानता? ये एक्ट्रेस जिनती खूबसूरत थीं उतनी ही उनकी मौत दर्दनाक रही।

महज 26 साल की उम्र में एक शख्स ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके अलावा एक्ट्रेस के तीन दोस्तों को भी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। शेरोन टेट उन दिनों गर्भवती थीं और महज 5 दिनों में ही बच्चे को जन्म देने वाली थीं। आज हम आपको हॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस की खौफनाक हत्याकांड के पीछे की कहानी बताने जा रहे हैं।

Advertisement

कौन थीं शेरोन टेट

शेरोन टेट का जन्म 1943 में अमेरिका में हुआ था। वह एक मिलिट्री परिवार से ताल्लुक रखती थीं। एक्ट्रेस ने इटली में हाई स्कूल की पढ़ाई की थी। उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट जीते और 20 साल की उम्र में हॉलीवुड में अपनी जगह बनाई थी।  उन्हें ‘वैली ऑफ द डॉल्स’ से असली पहचान मिली थी। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था। शेरोन टेट डायरेक्टर रोमन पोलांस्की से शादी कर चर्चा में आ गई थीं।

8 अगस्त साल 1969 की रात क्या हुआ था

1969 की उस काली रात को भला कोई कैसे भूल सकता है। जिन दिनों शेरोन टेट का कत्ल हुआ, उससे कुछ पहले ही वो पति के साथ (साल 1969 के मध्य में) Cielo Drive में रहने चली गई थीं। उनका वो आलीशान बंगला लॉस एंजलिस इलाके के सांता मोनिका माउंटेन्स के बेनेडिक्ट कैनियन में था। घटना की रात वाले दिन एक्ट्रेस अपने पति के दोस्त और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ अपने बंगले में रह थे। 'हेल्टर स्केल्टर मैगजीन' के अनुसार  ये हत्याएं चार्ल्स मैनसन के परिवार के सदस्यों ने की थीं। हत्यारों ने एक्ट्रेस के शरीर पर 51 बार चाकू घोंपा था। इसके बाद शव के 16 टुकड़े कर दिए थे। आरोपियों ने एक्ट्रेस की गर्दन को रस्सी से बांध दिया और फिर उन्हें छत के बीम से लटका दिया था।

दरवाजे पर लिखा था एक शब्द

हेल्टर स्केल्टर के अनुसार, हत्यारों ने एक्ट्रेस की हत्या करने के बाद वहां खून से ‘सुअर’ लिख दिया था। वहीं दरवाजे पर सुअर लिखने के लिए एक्ट्रेस के खून का इस्तेमाल किया था। ये मर्डर आज भी Manson Murders के नाम से दुनिया भर में चर्चित है।

Advertisement
Tags :
Entertainment Newsentertainment news in hindiHollywood
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।