scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'लोगों की दुनिया खत्म हो गई', तन्वी आजमी ने बताया दूसरे धर्म में शादी पर कैसा था लोगों का रिएक्शन: हिंदू लड़की ने मुस्लिम से शादी कर ली और…

'बाजीराव मस्तानी' एक्ट्रेस तन्वी आजमी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर बात की है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | May 16, 2024 15:44 IST
 लोगों की दुनिया खत्म हो गई   तन्वी आजमी ने बताया दूसरे धर्म में शादी पर कैसा था लोगों का रिएक्शन  हिंदू लड़की ने मुस्लिम से शादी कर ली और…
तन्वी आजमी (Image: imdb)
Advertisement

पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस तन्वी आजमी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। तन्वी ने हमेशा से बड़े पर्दे पर स्ट्रॉन्ग रोल निभाए हैं। जिसकी वजह से उन्हें अलग पहचान मिली है. हाल ही में वह ओटीटी वेब सीरीज दिल दोस्ती डिलेमा में नजर आईं थीं। सीरीज में उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है। सीरीज में तन्वी अनुष्का सेन की नानी बनी हैं। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में तन्वी ने दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह एक हिंदू परिवार की लड़की थीं, जब उन्होंने मुस्लिम लड़के से शादी की तो उन्हें ऐसा लगा जैसे कई लोगों की दुनिया खत्म हो गई हो। इसके अलावा उन्हें यह भी लगा था जैसे पूरा मुंबई उनके खिलाफ हो गया हो।

मेरे खून में विद्रोह था

तन्वी ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में बताया कि बचपन में 'मैं बहुत आज्ञाकारी और शांत बच्ची थी।  मेरे खून में विद्रोह का स्वभाव हमेशा से ही था, पर वो अंदर दबा हुआ था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने मेरे अंदर दबे विद्रोह बर्ताव को बाहर निकाला। ऐसा तब हुआ जब मेरी शादी हुई।'

Advertisement

पूरी मुंबई भड़क उठी थी

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'जब मेरी शादी हुई तब मैं विद्रोही बन गई थी। बहुत कुछ हुआ था। मुझे लगा था पूरी मुंबई भड़क उठी हो क्योंकि एक ब्राह्मण महाराष्ट्रियन लड़की ने मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर ली थी और कई लोगों के लिए ये दुनिया के अंत की तरह था। फिर  मैंने विद्रोह शुरु किया, जो लंबे समय तक बना रहा और आज भी ये खत्म नहीं हुआ है।'

तन्वी ने आगे अपने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा कि 'मैं खुश हूं कि मेरी शादी एक अच्छे परिवार में हुई है। फैमिली में कौन कितना मशहूर है, इसका मुझपर कोई फर्क नहीं पड़ा और ना ही कभी मुझ पर फेम पाने का दबाव बनाया गया। मुझे ये कभी महसूस नहीं करवाया गया कि मैं किसी से कम हूं या मुझे वो हासिल करना है जो दूसरों ने किया है। मेरे परिवार में हर शख्स को मुझ पर गर्व है।'

Advertisement

बता दें कि तन्वी का जन्म 9 नवंबर 1960 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता, मनोहर खेर, एक प्रसिद्ध मराठी थिएटर एक्टर और निर्देशक थे, और उनकी मां, उषा किरण, एक मराठी फिल्म एक्ट्रेस थीं। तन्वी ने कैफी आजमी के बेटे बाबा आजमी से शादी की है। वह शबाना आजमी की भाभी हैं। मालूम हो कि तन्वी आजमी को उनके अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्हें दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार, एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो