scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'हत्‍या ही होती है…', बकरीद पर स्वरा भास्कर ने 'शाकाहारी' लोगों पर साधा निशाना, बोलीं- गाय को जबरन गर्भवती करने और उसके…

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग उन्हें उनके विचारों के लिए काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | June 17, 2024 16:32 IST
 हत्‍या ही होती है…   बकरीद पर स्वरा भास्कर ने  शाकाहारी  लोगों पर साधा निशाना  बोलीं  गाय को जबरन गर्भवती करने और उसके…
स्वरा भास्कर (image: swara/instagram)
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह देश और दुनिया के तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं।

अपने इसी अंदाज के वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक्स (ट्विटर) पर बकरीद से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक फूड व्लॉगर को करार जवाब दिया है, जिसने दावा किया है कि उसे शाकाहारी होने पर गर्व पर है।

Advertisement

स्वरा भास्कर ने वेजिटेरियन को लेकर कही ये बात

दरअसल स्वरा भास्कर ने एक एक्स यूजर के वेजिटेरियन होने पर सवाल उठाए हैं। नलिनी उजागर नाम की फूड ब्लॉगर ने हाल ही में एक खाने की प्लेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसुओं, क्रूरता और पाप से फ्री है।'

इस ट्वीट पर स्वरा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि  'सच कहूं तो…मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिसे पौधे से अलग करने के बाद वो पौधा पूरी तरह खत्म हो जाता है। बेहतर होगा कि आप रिलैक्स करें क्योंकि आज बकरीद है।' अब स्वरा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

स्वरा के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'क्या आप यह इसलिए लिख रहे हैं क्योंकि आपको लगता है कि आप दोषी हैं? स्वरा बेगम'। एक यूजर ने लिखा कि 'और वह ऐसे आवाज उठा रही है मानो उसे बछड़े के बच्चे से प्यार हो गया हो। अरे हां, उसे बछड़े का बच्चा बहुत पसंद है लेकिन कबाब के लिए।'

Advertisement

एक यूजर ने लिखा कि 'मैं मानता हूं कि बछड़े को मां के दूध से अलग कर देना गलत है, लेकिन क्या जानवरों की हत्या करना सही है। आप लोगों को इस बात से पेरशानी है कि दिवाली पर तेज आवाज के पटाखे न जलें और होली पर जानवरों पर रंग न डाला जाए क्योंकि इससे उन्हें जलन हो सकती है, लेकिन आपको जानवरों को मारने वाला त्योहार मनाने से कोई ऐतराज नहीं है। यहां तक कि उसे मारकर खाते भी हैं।आप एक मां हैं, इस तरह की चीजों को अपने एजेंडा के लिए जस्टिफाई करना बंद कर दीजिए, गलत को गलत कहना सीखिए।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो