scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'देश में लव जिहाद…', सोनाक्षी सिन्हा की दूसरे धर्म में शादी पर बोलीं स्वरा भास्कर- बच्चे होने दीजिए जहीर इकबाल…

स्वरा भास्कर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर छिड़ी बहस पर अपनी राय दी है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 15:31 IST
 देश में लव जिहाद…   सोनाक्षी सिन्हा की दूसरे धर्म में शादी पर बोलीं स्वरा भास्कर  बच्चे होने दीजिए जहीर इकबाल…
स्वरा भास्कर और सोनाक्षी सिन्हा
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। खबरें हैं कि वह जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर एक बहस छिड़ गई है।

Bigg Boss OTT 3 Premiere LIVE: Check Here

Advertisement

इसी बीच जानी-मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोनाक्षी-जहीर की शादी पर छिड़ी डिबेट पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। स्वरा ने कहा कि लव जिहाद की बातें उनके लिए भी कही जाती हैं। एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि आने वाले वक्त में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को भी इस चीज से गुजरना पड़ेगा।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि दो अडल्ट्स प्राइवेट में क्या कर रहे हैं, इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। स्वरा ने आगे कहा कि अभी सोनाक्षी के बच्चे होने के बाद देश एक नई बहस चालू हो जाएगी। स्वरा भास्कर ने और क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते हैं।

इंडिया का सबसे बड़ा मिथ लव जिहाद है

स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। अब उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर छिड़ी बहस पर गुस्सा निकाला। कनेक्ट साइन को दिए इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने कहा कि 'मॉडर्न इंडिया का सबसे बड़ा मिथ लव जिहाद है। जहां एक हिंदू लड़की मुसलमान लड़के से शादी करती है। यह मुझपर भी लागू होता है और अलग धर्म का कपल वेलेंटाइन डे पर कुछ शहरों में वास्तव में पीटा भी जा सकता है।'

Advertisement

ये सोनाक्षी की लाइफ है

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'मेरी शादी के दौरान भी कई एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी थी। लेकिन हम यहां दो अडल्ट के बारे में बात कर रहे हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ में क्या करते हैं, शादी करते हैं या नहीं करते, ये सब उन पर डिपेंड करता है। अगर वो एक साथ रह रहे हैं, कोर्ट में शादी कर रहे हैं या निकाह कर रहे हैं या आर्य समाज में शादी कर रहे हैं तो इससे किसी को कोई लेना-देना नहीं है। ये एक पुरुष-महिला और उनके परिवार के बीच की बात है। ये सोनाक्षी की लाइफ है, उसने अपना साथी चुन लिया है। उनके पार्टनर ने भी उन्हें चुन लिया है। अब यह उनके और उनके परिवारों के बीच की बात  है। मुझे ये समय बर्बाद करने वाली बहस लगती है।'

बच्चों के नाम पर बहस होगी

स्वरा ने आगे कहा कि 'ऐसी बातें भारत और साउथ एशियन देशों में ज्यादा होती हैं। जहां लोग दूसरे के कामों में अपनी नाक जरूर घुसाते हैं। अभी इंतजार कीजिए, जब जहीर और सोनाक्षी के बच्चे होंगे तो उनके नाम को लेकर एक अलग बहस शुरू होगी। हमने करीना कपूर और सैफ के बच्चों और मेरे बच्चे के वक्त ये देखा है। ये एकदम मूर्खता है और ये जल्दी खत्म नहीं होने वाला है।'

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो