Cannes 2024 में कियारा आडवाणी ने बोली बनावटी अंग्रेजी,लोगों ने लगाई क्लास, बोले- विदेश जाते ही अंग्रेज जाग जाता है
कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की एक्ट्रेसेस अपना फैशन दिखा रही हैं। भारत से भी कई स्टार पहुंचे और जलवा दिखा रहे हैं। पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा और अब कियारा आडवाणी ने तो सारी महफिल लूट ली है।
कांस फिल्म फेस्टिवल में कियारा आडवाणी ने अपना धांसू डेब्यू किया है। वहां से उनके कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कियारा के लुक की चारों तरफ चर्चा हो रही है। कियारा ने वॉक करने के बाद मीडिया से बातचीत की और पूरी तरह से बनावटी तरीका इस्तेमाल किया। कुछ फैंस एक तरफ जहां शॉक हैं तो कुछ कियारा को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं।
कियारा ने बोली बनावटी अंग्रेजी
दरअसल कियारा आडवाणी ने रेड सी फिल्म फाउंडेशन से रेड कारपेट पर मीडिया से बातचीत की है। वीडियो में कियारा कहती नजर आ रहे हैं कि 'यह बहुत अच्छा है। अब मेरे करियर को एक दशक होने जा रहा है, इसलिए यह एक बहुत ही खास पल है। मैं पहली बार यहां कान में आकर और सिनेमा में महिलाओं के लिए रेड सी फाउंडेशन से सम्मानित किए जाने पर बहुत आभारी हूं।'
यहां कियारा जिस तरह से अमेरिकी एक्सेंट में 'very' जैसे शब्द बोल रहे हैं उससे उनके फैंस काफी हैरान हैं और लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि रेड सी फिल्म फाउंडेशन इवेंट के दौरान कियारा आडवाणी ने ऑफ-शोल्डर पिंक और ब्लैक गाउन में नजर आईं।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
कियारा के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'मैं आपसे प्यार करता हूं लेकिन वह लहजा क्यों?' एक यूजर ने लिखा कि 'कियारा को आलिया और दीपिका से कुछ सीखना चाहिए, वह लोग कभी भी फेक एक्सेंट में नहीं बोलती हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'कियारा खुद को अंग्रेज दिखाना चाहती हैं शायद।' एक यूजर ने लिखा कि क्या कियारा आडवाणी खुद को किम कर्दाशियां समझ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'विदेश जाते ही अंदर का अंग्रेज जाग जाता है।'
कियारा आडवाणी वर्कफ्रंट
कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'वॉर 2' में नजर आएंगी। इसमें वह ऋतिक रोशन और आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर के साथ काम करेंगी। इसके साथ ही कियारा 'डॉन 3' में भी नजर आएंगी, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।