scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Shatrughan Sinha Net Worth: मुंबई में 88 करोड़ का आलीशान घर, शत्रुघ्न सिन्हा के पास है 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, जानें कितना है सोना-चांदी

Shatrughan Sinha Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा के पास है अकूत संपत्ति, जानें सोनाक्षी सिन्हा के पिता की धन-दौलत...
Written by: Naina Gupta
Updated: June 21, 2024 08:50 IST
shatrughan sinha net worth  मुंबई में 88 करोड़ का आलीशान घर  शत्रुघ्न सिन्हा के पास है 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति  जानें कितना है सोना चांदी
Shatrughan sinha net worth: क्या आपको पता है कि शत्रुघ्न सिन्हा के पास कितनी दौलत है?
Advertisement

Shatrughan Sinha Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा एक जानी-मानी शख्सियत हैं। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से पहले पटना साहिब से सांसद रह चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस में जाने से पहले वह कांग्रेस में थे। 2022 और 2024 में उन्होंने TMC के टिकट पर आसनसोल से चुनाव लड़ा और जीता। आजकल शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से 23 जून को शादी करने जा रही हैं। आज हम बात करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा के राजनीतिक करियर के साथ-साथ उनकी धन-दौलत और कुल नेट वर्थ के बारे में...

Shatrughan Sinha Political Career: शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सफर

-शत्रुघ्न सिन्हा 2009 से 2014 और 2014 से 2019 तक पटना साहिब से लोकसभा सांसद रहे।
-साल 1996-2000 और 2002-2008 के बीच वह राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।
-अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में शत्रुघ्न सिन्हा को केंद्रीय स्वास्थय और परिवार कल्याण व शिपिंग मंत्री बनाया गया था।
-2014 से 2019 तक वह परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर स्थायी समिति के सदस्य रहे। इसके अलावा वह विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय में सलाहकार समिति के सदस्य भी थे।

Advertisement

Zaheer Iqbal Net Worth: कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति ज़हीर इकबाल? सलमान खान से क्लोज कनेक्शन, जानें कितनी है धन-दौलत

Zaheer Iqbal Net Worth: कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति ज़हीर इकबाल? सलमान खान से क्लोज कनेक्शन, जानें कितनी है धन-दौलत

PPF: हर साल 1.50 लाख रुपये जमा करने को हैं तैयार, 15 साल की मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा ब्याज और फंड

Advertisement

कैसे हुई थी शत्रुघ्न सिन्हा के राजनीतिक करियर की शुरुआत?
दिलचस्प बात है कि राजेश खन्ना के खिलाफ उपचुनाव लड़कर शत्रुघ्न सिन्हा ने राजनीति में एंट्री की थी। 6 अप्रैल 2019 को शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए थे। बीजेपी से टिकट ना मिलने के चलते वह कांग्रेस में गए थे।

Advertisement

मार्च 2022 में वह आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल को हरा दिया।

PPF: हर साल 1.50 लाख रुपये जमा करने को हैं तैयार, 15 साल की मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा ब्याज और फंड

Shatughan sinha net worth, assets

1.2024 में आसनसोल से जीतने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 210 करोड़ रुपये बताई है। शत्रुघ्न सिन्हा पर कुल 17 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है।

2.उनके पास कुल 1, 62,990 रुपये कैश है। जबकि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के पास 1,10,587 रुपये नकद है। शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी के अलग-अलग बैंक अकाउंट में कुल 4 करोड़ 97 लाख 91 हजार 754 रुपये जमा हैं।

3.शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी ने कई बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और शेयर्स में भी निवेश किया है। 6 करोड़ से ज्यादा का निवेश दोनों के नाम पर है। इन पर करीब 6 करोड़ से ज्यादा का पर्सनल लोन भी है।

4.शत्रुघ्न सिन्हा के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। उनके पास एम्बेसडर कार, मारुति सिाज, टोयोटा इनोवा, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा स्कोर्पियो जैसी महंगी गाड़ियां हैं जिनकी कुल वैल्यू 65 लाख रुपये से ज्यादा दिखाई गई है।

5.शत्रुघ्न सिन्हा के पास और उनकी पत्नी के पास सोने-चांदी के अलावा कई दूसरे महंगे रत्न भी हैं। इनकी कुल कीमत 2 करोड़ 71 लाख रुपये ज्यादा है।

6.इसके अलावा सिन्हा दंपत्ति के पास कई दूसरे एसेट्स जैसे एयर कंडीशनर,जीरॉक्स, सीसीटीवी, फर्नीचर, प्रिंटर, सोलर पैनल आदि हैं जिनकी कुल कीमत 15 लाख 93 हजार रुपये बताई गई है।

7.शत्रुघ्न सिन्हा के पास मुंबई में एक कृषि योग्य भूमि है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। उनकी पत्नी के नाम पर पुणे, नोएडा और दिल्ली में नॉन-एग्रीकल्चरल लैंड है जिसकी वैल्यू 65 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

8.वहीं रेजिडेंशियल बिल्डिंग की बात करें तो शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी के पास मुंबई, पटना, देहरादून, दिल्ली में कई घर हैं जिनकी कुल कीमत 201 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की कमाई का सबसे बड़ा जरिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ही है। यानी एक्टिंग से वह मोटा पैसा कमाते हैं। इसके अलावा कई बिजनेस से भी उनकी इनकम होती है। एक सांसद के तौर पर भी उन्हें सैलरी और तमाम दूसरे भत्ते मिलते हैं। शेयर मार्केट में बड़े निवेश से भी शत्रुघ्न सिन्हा बढ़िया पैसा कमाते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो