scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

100 करोड़ से महंगे डॉग्स, लग्जरियस होटल्स का बिजनेस, 3 करोड़ की कार से करते हैं सफर, जानिए 51 हिट देने वाले मिथुन चक्रवर्ती की नेटवर्थ

मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म ‘मृगया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। क्या आप जानते हैं कि मिथुन की कुल नेटवर्थ कितनी है....
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | June 16, 2024 14:05 IST
100 करोड़ से महंगे डॉग्स  लग्जरियस होटल्स का बिजनेस  3 करोड़ की कार से करते हैं सफर  जानिए 51 हिट देने वाले मिथुन चक्रवर्ती की नेटवर्थ
मिथुन चक्रवर्ती (image: mithun/twitter)
Advertisement

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती आज भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। मिथुन ने साल 1976 में रिलीज बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने हिंदी के अलावा बांग्ला, उड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में 350 से ज्यादा फिल्में की हैं। बॉलीवुड के साथ राजनीति में भी सक्रिय एक्टर मिथुन आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।

Advertisement

मिथुन चक्रवर्ती थे नक्सली

बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि मिथुन चक्रवर्ती  एक्टर बनने से पहले नक्सली थे।  उनका असली नाम गौरांग था। लेकिन जब भाई की मौत हुई तो परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए नक्सलवाद से नाता तोड़कर वापस लौट आए और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। काफी स्ट्रगल के बाद मिथुन को हेलेन का असिस्टेंट बनने का काम मिला। इसके बाद काफी मेहनत के बाद उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली।

Advertisement

पहली फिल्म के लिए मिला था बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड

मिथुन चक्रवर्ती एक एक्टर होने के साथ साथ पूर्व राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। एक्टर ने साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'मृगया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म के लिए ही उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। यही नहीं, उनके नाम साल में सबसे ज्यादा फिल्में देने का रिकॉर्ड है। साल 1989 में मिथुन चक्रवर्ती की एक साथ 17 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिसके कारण उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। मिथुन चक्रवर्ती 48 साल से फिल्मों में काम कर रहे हैं और अंधाधुंध कमाई कर रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती की करोड़ों की संपत्ति

caknowledge के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती की नेट वर्थ 400 करोड़ रुपये है। मिथुन चक्रवर्ती के पास दो बंगले हैं। एक मड आइलैंड में और दूसरा बांद्रा में स्थित है। इनकी कीमत करोड़ों में है। मिथुन दा का मड आइलैंड वाला बंगला 1.2 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें कई गार्डन और कुत्तों के लिए घर है। इसके अलावा उनके पास मुंबई, ऊटी, कोलकाता जैसे शहरों में कई सारी संपत्तियां हैं।

मिथुन के पास हैं 116 कुत्ते

मिथुन का मड आइलैंड वाले बंगले की कीमत करीब 45 करोड़ रुपये से अधिक है। मिथुन चक्रवर्ती के पास 116 कुत्ते हैं। मुंबई के मड आइलैंड के उनके बंगले पर 76 कुत्ते मौजूद हैं तो वहीं ऊटी में उनके बंगले पर 38 कुत्ते हैं। मुंबई के उनके बंगले में कुत्तों के लिए उन्होंने एक विशेष घर भी बनवा रखा है जिसमें कई लग्जीरियस सुविधाएं हैं।

Advertisement

मिथुन चक्रवर्ती की लग्जीरियस गाड़ियां

मिथुन दा को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर के पास Mercedes Benz, Volkswageb, Ford Endeavor, Toyota Fortuner जैसी रॉयल गाड़ियां हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने कई फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं। आपको बता दें कि मिथुन के पास खुद के होटल्स भी हैं। मिथुन ग्रुप ऑफ होटल्स मोनार्क की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक एक्टर के ऊटी , मैसूर आदि जगहों में होटल भी है। एक्टर के होटल्स काफी लग्जरी हैं। तमिलनाडु के मसिनागुड़ी में मिथुन चक्रवर्ती के 16 बंगले और कॉटेज हैं। मैसूर में भी मिथुन दा के 18 कॉटेज हैं। उनका एक फार्म हाउस भी है, जहां एक्टर फ्री टाइम में खेती करते हैं। मालूम हो मिथुन कभी सबसे अधिक आयकर देने वाले सेलिब्रिटीज में शामिल थे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो