scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

John Abraham House: अंदर से ऐसा दिखता है बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का घर 'विला इन द स्काई', इंटीरियर देख चौंधिया जाएंगी आंखें

John Abraham House: आज हम आपको जॉन अब्राहम के घर के अंदर लेकर चलने वाले हैं, देखिए कितना शानदार है एक्टर के सपनों का घर।
Written by: Jyoti Jaiswal
Updated: April 19, 2024 12:12 IST
john abraham house  अंदर से ऐसा दिखता है बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का घर  विला इन द स्काई   इंटीरियर देख चौंधिया जाएंगी आंखें
जॉन अब्राहम के सपनों का घर (Photo: Dabboo Ratnani, John Abraham)
Advertisement

सपनों का घर सच करने में दो ही बॉलीवुड एक्टर कामयाब हुए हैं एक बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और दूसरे एक्टर जॉन अब्राहम। एक तरफ अरब सागर और दूसरी तरफ बांद्रा की माउंट मैरी की हरी-भरी पहाड़ियां, जॉन अब्राहम का घर उनके शौक, जुनून और व्यक्तित्व का परिचय देता है। अपने सपनों का घर बनाने के लिए जॉन अब्राहम ने अपने आर्किटेक भाई एलन अब्राहम से संपर्क किया, और इसके बाद बना 'विला इन द स्काई'। विला इन द स्काई एक पेंटहाउस है, जो बांद्रा वेस्ट में एक रेजिडेंशियल एरिया की 7वीं और 8वीं मंजिल को जोड़कर बनाया गया है।

Advertisement

मुंबई के बांद्रा में स्थित जॉन अब्राहम का लग्जरी सी फेसिंग पेंटहाउस एक्टर के भाई एलन अब्राहम ने एंका फ्लोरेंस और अनाहिता शिवदासानी के साथ मिलकर डिजाइन किया। इस विला की ज्यादातर दीवारें शीशे से बनी हैं, यहां तक की बाथरूम की दीवारें भी शीशे से बनी हैं। यहां से हर वक्त अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

Advertisement

JOHN ABRAHAM HOUSE,JOHN ABRAHAM PENTHOUSE
जॉन अब्राहम का पेंटहाउस

जॉन अब्राहम का घर इतना यूनीक और खूबसूरत है कि इसे साल 2016 में भारतीय वास्तुकला डिजाइन संस्थान से 'बेस्‍ट होम' अवॉर्ड भी दिया गया। इस घर में स्विमिंग पूल और गार्डन भी है। 5000 स्क्वायर फीट में यह विला बना है। जॉन अब्राहम का घर है तो जिम तो होगा ही, एक्टर के विला में एक शानदार जिम भी है। एक्टर का ये घर 14 महीनों में बनकर तैयार हुआ है।

JOHN ABRAHAM HOME
जॉन अब्राहम का पेंटहाउस
जॉन अब्राहम का पेंटहाउस
जॉन अब्राहम का पेंटहाउस

दो अपार्टमेंट को जोड़कर बनाए गए इस घर को मॉडर्न टच दिया गया है। घर में हर तरफ उजाला रहता है, सूरज की किरणें घर को रोशन करती है। आठवीं मंजिल पर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया का मास्टर बेडरूम है। बेडरूम से भी अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है। एक्टर के घर के फर्नीचर भी काफी यूनीक हैं।

Advertisement

JOHN ABRAHAM HOME
जॉन अब्राहम का पेंटहाउस
JOHN ABRAHAM HOME
जॉन अब्राहम का पेंटहाउस

एक्टर को पेट्स का शौक है और अक्सर सोशल मीडिया पर वो इस घर की तस्वीरें शेयर करते हैं जिसमें उनका पेट भी नजर आता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो