होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

BB OTT 3: 'रेहड़ी पर खड़ी हो गई…', जब नौकरी छोड़ 10 हजार रुपए में वड़ा पाव गर्ल ने शुरू किया ठेला, सास बोलीं- 'अगर आज तेरी मां होती तो…'

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज हो गया है। 21 जून को इसका ग्रैंड प्रीमियर किया गया। शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। घर में 16 कंटेस्टेंट्स एंट्री ले चुके हैं। इसी में से एक दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताया।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 22, 2024 12:46 IST
वड़ा पाव गर्ल ने बताया सास का रिएक्शन। (Photo- Jio Cinema/X)
Advertisement

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' का सीजन 3 शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत 21 जून को की गई। शो का ग्रैंड प्रीमियर जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया। घर में 16 कंटेस्टेंट्स भी पहुंच चुके हैं और आज उस नियम कायदे वाले घर में उनकी पहली सुबह भी रही। शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी जिंदगी के बारे में कुछ ना कुछ जरूर बताया। इसी में से कंटेस्टेंट दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित रहीं, जिन्होंने अपने शुरुआती संघर्षों के बारे में बताया है और अनिल कपूर को इमोशनल कर दिया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने नौकरी छोड़कर 10 हजार रुपए में ठेला शुरू किया तो उनकी सास का कैसा रिएक्शन था।

चंद्रिका दीक्षित ने बताया, 'ऐसा नहीं था कि बचपन से ही वड़ा पाव का स्टॉल लगाने का शौक था। कहते हैं ना कि किस्मत, इस किस्मत ने ही दो साल पहले ऐसी सिचुएशन लाकर खड़ी कर दी। मेरा 3 साल का बेटा है। वो 4 महीने का था तो मुझे उसके लिए नौकरी छोड़नी पड़ी क्योंकि मैं एक मां हूं ना। सिचुएशन की डिमांड थी तो मैंने जॉब छोड़ दी। इस दौरान बहुत ज्यादा ही क्रिटिकल कंडिशन हो गई थी। उस समय एक या दो महीने की सेविंग थी। हाथ बहुत टाइट थे तो मैंने सोचा कि कार्ट क्यों ना लगाया जाए तो मैंने सेविंग से 10 हजार रुपए निकालकर रेहड़ी लिया और फिर निकल गई रोड पर।'

Advertisement

कैसा था सास का रिएक्शन?

चंद्रिका दीक्षित आगे सास के रिएक्शन को लेकर कहती हैं, 'जो मेरी मम्मी (सास) हैं। उन्होंने ये सब देखकर कहा कि आज अगर तेरी मां होती तो शायद ये बोलती कि रेहड़ी पर खड़ी हो गई। रेहड़ी पर क्यों खड़ी हो गई। इन सब चीजों के बाद भी मैंने हिम्मत नहीं हारी।' वहीं, अनिल कपूर उनकी बातों को सुनकर इमोशनल हो गए और उन्होंने उनकी हिम्मत बढ़ाई।

Advertisement

इसक अलावा चंद्रिका दीक्षित ने खुद पर लगे तमाम आरोपों और विवादों पर भी रिएक्शन दिया। वो अपने ऊपर लगे इल्जामों पर पर रिएक्शन देते हुए हथौड़े से शीशा फोड़ते हुए नजर आती हैं। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स पर भी उन्हें लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। वो उन्हें मजबूत कंटेस्टेंट बता रहे हैं। ऐसे में चंद्रिका दीक्षित को गेम को देखना दिलचस्प होगा।

Advertisement
Tags :
Anil KapoorBigg Boss OTTEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement