होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

BB OTT 3: 'उसने पाला है मुझे…', पति से उम्र में बड़ी हैं वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका, बोलीं- 'वो मेरे साथ हर चीज करना चाहता है…'

Bigg Boss OTT 3 Vada paav Girl Chandrika: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने खुलासा किया है कि उनके पति उनसे उम्र में छोटे हैं और वो उनके साथ सबकुछ करना चाहते हैं। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 24, 2024 13:26 IST
पति से बड़ी हैं वड़ा पाव गर्ल। (Photo- Jansatta)
Advertisement

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरू हो चुका है। घर में कंटेस्टेंट्स धीरे-धीरे अपने असली रंग में आने लगे हैं। शो में जहां उनके बीच तीखी बहस और झगड़े शुरू हो गए हैं वहीं, कंटेस्टेंट्स आपस में खुद से जुड़े दिलचस्प खुलासे भी करने लगे हैं। हाल ही में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका ने अपनी एक दिन की कमाई का खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने 40 हजार हर दिन का बताया था। ऐसे में अब उन्होंने पति के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। चंद्रिका ने कहा है कि उनके पति उम्र में छोटे हैं। उन्होंने ही वड़ा पाव गर्ल को पाला है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर चंद्रिका की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसे जियो सिनेमा से शेयर किया गया है। इसमें वड़ा पाव गर्ल पति को लेकर खुलासा करते हुए नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'यश ने मेरी जिम्मेदारी ली है। मुझे पाला है। वो मुझसे 2-3 साल छोटा है। वो कहता है कि उसकी लाइफ की मैं पहली लड़की हूं। उसने आज तक बाइक पर किसी को नहीं बैठाया है। लेकिन मुझे बैठाया है। वो कहता है कि वो वन वुमन है।'

Advertisement

चंद्रिका वीडियो में पति को लेकर आगे बताती हैं, 'वो मेरे साथ लाइफ की हर चीज करना चाहता है। वो मेरे साथ गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड वाली जिंदगी भी जीना चाहता है।' इसके बाद सना उनसे मुस्कुराकर कहती हैं, 'आप ही का पति है ना।' इस पर वड़ा पाव गर्ल जवाब देती हैं, 'नहीं पति-पत्नी वाला नहीं। वो मेरे साथ बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड वाली जिंदगी जीना चाहता है। बाइक पर घुमाना चाहता है। उसके लिए ऐसा रहे कि वो और मैं बातें करते रहें बस।' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement

एक दिन का 40 हजार कमाती हैं वड़ा पाव गर्ल

आपको बता दें कि दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित गेरा को अपनी एक दिन की कमाई का खुलासा करते हुए शो में देखा गया था। उनकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वड़ा पाव गर्ल की एक दिन कमाई जानकर लोगों के होश तक उड़ गए थे। चंद्रिका दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में लंबे समय से वड़ा पाव की रेहड़ी लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि वो इससे एक दिन में 40 हजार रुपए कमा लेती हैं। उनका कहना है कि जो लोग उनकी कमाई को लेकर सवाल करते हैं वो भी मेरी तरह मेहनत करें और कमाए किसने रोका है। मेरी कमाई पर उंगली क्यों उठाते हैं?

Advertisement
Tags :
Anil KapoorBigg Boss OTTEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement