होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

BB OTT 3: रैपर नैज़ी को बताया 'डिजर्विंग विनर', सना मकबूल पर फिदा हुए फैंस, 'झक्कास' रहा अनिल कपूर का शो

Bigg Boss OTT 3 Twitter Review: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज हो चुका है। 16 कंटेस्टेंट्स घर में एंट्री ले चुके हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं अनिल कपूर का शो पहले दिन कैसा रहा।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 22, 2024 11:55 IST
कैसा रहा 'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रीमियर। (Photos- Jio cinema/X)
Advertisement

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इसे 21 जून को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया। इसके ग्रैंड प्रीमियर में 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में धमाकेदार एंट्री ली। इसे अनिल कपूर होस्ट करते नजर आए। शो में कंटेस्टेंट्स ने एंट्री के दौरान अपनी जर्नी के बारे में बताया। इस दौरान उनकी बातें सुनकर अनिल कपूर काफी इमोशनल भी दिखाई दिए। वहीं अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में चलिए बताते हैं शो को लेकर लोगों ने अपना पहला रिएक्शन कैसा दिया है। कौन सा कंटेस्टेंट उनका फेवरेट बना और किसे उन्होंने शो का डिजर्विंग विनर बताया है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' के ग्रैंड प्रीमियर को सोशल मीडिया पर लोगों ने मिला-जुला रिएक्शन दिया है। 'बिग बॉस' एक्स यानी कि ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा है। शो को लेकर लोगों ने रिएक्शन तो दिया ही साथ ही उन्होंने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट पर भी मुहर लगा दी। वहीं, पहले एपिसोड में ही 'डिजर्विंग विनर' का नाम भी सामने आ गया है। इसमें लोगों ने अपना फेवरेट कंटेस्टेंट टीवी एक्टर साई केतन राव पर प्यार लुटाया। वहीं, सना मकबूल खान की लोगों ने खूब प्रशंसा की। इसके साथ ही रैपर नैज़ी को शो का 'डिजर्विंग विनर' बता दिया है।

Advertisement

शिवानी कुमारी की मनीषा रानी से हो रही तुलना

अब अगर बाकी के कंटेस्टेंट्स की बात की जाए तो एल्विश यादव के क्लोज फ्रेंड लवकेश कटारिया भी चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें आलोचना और सपोर्ट दोनों ही भरपूर मिला है। लोग लवकेश को लेकर कह रहे हैं कि वो यूट्यूबर एल्विश यादव को फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, शो में लवकेश और विशाल पांडे के बीच नोकझोंक देखने के लिए मिल सकती है। क्योंकि इनकी शुरुआत ही थोड़ी तीखी हुई है। वहीं, गांव की छोरी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी को लोगों ने एंटरटेनमेंट का फुल डोज कहा है। उनकी तुलना मनीषा रानी से होने लगी है। शिवानी को लेकर लोगों का कहना है कि वो मनीषा से भी बड़ा कैरेक्टर हैं। पहले एपिसोड में उन्होंने जबरदस्त अटेंशन बटोरी है।

नहीं दिखा अनिल कपूर का 'झक्कास' अंदाज

'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रीमियर में वड़ा पाव गर्ल को लोगों ने मजबूत और विनम्र कंटेस्टेंट बताया है। अब अगर बात की जाए अनिल कपूर की तो वो पहली बार इस शो को होस्ट कर रहे हैं। बतौर होस्ट फैंस को उनका 'झक्कास' अंदाज तो नहीं देखने के लिए मिला मगर उनका इमोशनल पार्ट जरूर फैंस ने देखा। वो कंटेस्टेंट के साथ कनेक्ट होते नजर आए। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि बतौर होस्ट अनिल कपूर अपना 'झक्कास' अंदाज आने वाले एपिसोड में जरूर दिखाएंगे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Anil KapoorBigg Boss OTTEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement