होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'मैं अपनी खुद की बॉस हूं…', 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री करेंगी सोनम खान? एक्ट्रेस ने बताया सच

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनम खान 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री को लेकर चर्चा में हैं। शो को अनिल कपूर होस्ट रहे हैं। इसे 21 जून को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 20, 2024 17:15 IST
'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री करेंगी सोनम खान? (Photos- Sonam khan/Insta)
Advertisement

रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) के नए सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब फैंस का वो इंतजार खत्म होने वाला है। इसे 21 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। इसके कंटेस्टेंट्स भी फाइनल हो चुके हैं। शो में 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित और रैपर नैजी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही खबर थी कि 90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सोनम खान भी इस शो में नजर आने वाली हैं। अगर ऐसा होता है तो वो लंबे समय के बाद पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इसी बीच अब इस पर उनका रिएक्शन भी सामने आया है।

दरअसल, सोनम खान ने इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' में जाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मुस्कुराते हुए सेल्फी शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बहुत सारी अफवाहें हैं! लेकिन अभी तक मैं खुद की बॉस हूं।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने #NotDoingBiggBoss का हैशटैग भी दिया है। उनकी इस पोस्ट के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया है। वहीं, सोमी अली ने कॉमेंट किया, 'बिल्कुल हां!' एक फैन ने लिखा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि आप अपनी खुद की बॉस हैं।'

Advertisement

पूरे करियर में की 35 से ज्यादा फिल्में

बहरहाल, अगर सोनम खान के करियर की बात की जाए तो उन्होंने यश चोपड़ा की एक्शन-ड्रामा 'विजय' से एक्टिंग में कदम रखा था। इसमें उनके साथ राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, ऋषि कपूर, अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि और अनुपम खेर भी अहम भूमिका में थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'त्रिदेव', 'मिट्टी और सोना', 'लश्कर', 'क्रोध', 'कोडमा सिंहम', 'अजूबा' और 'विश्वात्मा' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने चंकी पांडे, मिथुन चक्रवर्ती, चिरंजीवी, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, राज बब्बर, प्रोसेनजीत चटर्जी और नसीरुद्दीन शाह जैसे बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों के साथ भी स्क्रीन शेयर किया। सोनम खान ने अपने पूरे करियर में 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वो 1987 से 1994 के दौरान ही फिल्मों में एक्टिव रहीं।

Advertisement
Tags :
Anil KapoorBigg Boss OTTEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement