होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bigg Boss OTT 3: 'जब साथ सोते थे तो…', घरवालों के सामने पति अरमान मलिक से मिले धोखे को याद कर फूट-फूट कर रोईं पायल

Bigg Boss OTT 3 Promo: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें अरमान मलिक की वाइफ पायल रोती हुई नजर आ रही हैं। वो पति की दूसरी शादी और पत्नी को लेकर बात कर रही हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 27, 2024 16:48 IST
'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रोमो। (Photo- Jio cinema/X Scrab)
Advertisement

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) इन दिनों काफा इंटरेस्टिंग होता दिखाई दे रहा है। इसमें कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस भी देखने के लिए मिल रही है। साथ है उनके बीच एक बॉन्ड भी बनता दिखाई दे रहा है। इसी बीच जियो सिनेमा के एक्स अकाउंट पर शो की एक छोटी क्लिप शेयर की गई है। ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें अरमान मलिक की पहली वाइफ पायल पति के धोखे के बारे में बात कर रही हैं और सबकुछ बताने के बाद रोने लगती हैं। इस पर लोग जमकर कमेंट्स भी करते हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई 'बिग बॉस ओटीटी 3' की क्लिप में पायल कहती हैं कि उन्हें जलन होती थी कि उनका पति किसी और के साथ सो रहा है। पायल आगे बताती हैं कि एक दिन कृतिका और अरमान कहीं पर थे। इस दौरान उन्होंने आपस में कहा होगा कि शादी करते हैं। फिर इसे लेकर उनके पास कॉल आया और कहा है कि पायल एक खुशखबरी देना चाहते हैं। पायल बताती हैं कि वो उनकी हर चीज समझ जाती हैं तो उन्होंने सामने से खुद ही कहा, 'तुमने शादी कर ली?'

Advertisement

पायल को हुआ पछतावा

इसके साथ ही वीडियो में पायल मलिक से पूछा जाता है कि क्या उन्हें नहीं लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है? आपकी बेस्ट फ्रेंड होकर आपके साथ धोखा किया। इस पर पायल ने कहा, 'उस वक्त समझ ही नहीं आया, मैं महसूस ही नहीं कर पा रही थी कि मैं किसको बोलूं। मुझे लगा ये मजाक कर रहा है। मैंने कहा ठीक है। इनको भी लगा कि इसकी मंजूरी है।' पायल ने पछतावा जताते हुए कहा, 'मैं उस टाइम नहीं बोल पाई। मुझे उसी वक्त रोकना चाहिए था कि पागल हो गए हो क्या?' पायल ने अपनी गलती भी मानी कि उन्होंने रोका टोका नहीं। वो एक्सप्रेस नहीं कर पाईं और शादी हो गई।

Advertisement

पायल को होती थी जलन, रहने लगी थीं अलग

वीडियो में पायल मलिक आगे कहती हैं कि जब उनके फेरे हो रहे थे वो इसे बीच में छोड़कर घर चली गई थीं। वो अपने बच्चे चीकू को लेकर घर आ गईं। उन्होंने उनकी शादी होते नहीं देखा। 15 दिन के बाद फिर यही हो गया कि उन्हें जलन होने लगी कि उनका पति किसी और के साथ सो रहा है। उसी के बीच सारी लड़ाइयां हुईं। इसके बाद वो कुछ समय तक चीकू को लेकर अलग हो गईं। ये सब बताते हुए पायल रोने लगती हैं। फिर पति अरमान मलिक उन्हें चुप कराने आ जाते हैं और वो कहते हैं कि अब 7 साल हो गए हैं।

Advertisement
Tags :
Bigg BossBigg Boss OTTEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement