होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bigg Boss OTT 3: इस बार और भी आलीशान है बिग बॉस का घर, जिम एरिया से लेकर बेडरूम में किए गए हैं कई बदलाव

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर की झलक सामने आ चुकी है। इस बार घर और भी खूबसूरत है, लेकिन जो नजारा सामने आया है, उससे पता लगाया जा सकता है कि शो में इस बाद डबल धमाल होने वाला है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | June 20, 2024 14:49 IST
ये है बिग बॉस ओटीट 3 का नया घर
Advertisement

Bigg Boss OTT 3: सबसे बड़े रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' का तीसरा सीजन 21 जून यानी कल शुरू होने वाला है। शो का ग्रैंड प्रीमियर जियो पर लाइव स्ट्रीम होगा, जिसमें इस सीजन के धमाकेदार कंटेस्टेंट दमदार एंट्री लेने वाले हैं। इस बार शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। मेकर्स ने शो शुरू होने से एक दिन पहले बिग बॉस के घर की झलक दिखाई है। बीबी हाउस तो वही है, लेकिन इस बार इसे बेहद आलीशान तरीके से तैयार किया गया है।

 
मेकर्स ने इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें शुरुआत BB हाउस के मेन गेट से होती है, गेट के दोनों तरफ शैतान बने हैं, जिनके हाथों में तलवार नजर आ रही है। इसके बाद होती है गार्डन एरिया में एंट्री। जिसमें स्विमिंग पूल एरिया को काफी खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है।

Advertisement

इसके बाद एक बड़ा सा शैतान का चेहरा दिखाया गया है, जिसके मुंह से पानी टपक रहा है और नीचे एक छोटा सा पूल है। फिर आता है जिम एरिया, जिसमें इस बार पहले से कई ज्यादा इक्विपमेंट्स दिखाए गए हैं।

इसके बाद लिविंग एरिया में एंट्री होती है, जहां ड्रैगन बने हैं, फिर किचन एरिया आता है जिसे काफी खास तरीके से सजाया गया है। ऐसे ही घर के हर एक कोने की झलक दिखाई जाती है। घर की दीवारों पर इस बार भूत, शैतान, ड्रैगन के साथ-साथ जोकर भी बने हैं। इससे ये तो साफ होता है कि इस बार का कॉन्सेप्ट काफी मजेदार होने वाला है।

ये होंगे शो के कंटेस्टेंट्स

दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित को 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के लिए पहली कंफर्म कंटेस्टेंट घोषित किया गया है। उनके  साथ, साईं केतन राव, शिवानी कुमारी सहित कई अन्य हस्तियों के शो में शामिल होने की अटकलें हैं। अंजुम फकीह, सना मकबूल, सना सुल्तान और मीका सिंह। यूट्यूबर अरमान मलिक के भी अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग लेने की संभावना है।

Advertisement
Tags :
Bigg Boss OTTEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement