होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

वड़ा पाव गर्ल ही नहीं, दीपक चौरसिया भी होंगे Bigg Boss OTT 3 का हिस्सा, अरमान मलिक दोनों पत्नियों के साथ शो में लेंगे एंट्री!

Bigg Boss OTT 3 Contestants Full List: इस बार टीवी स्टार्स, पत्रकार, यूट्यूबर्स, मॉडल सब शो का हिस्सा होने वाले हैं। अरमान मलिक अपनी पत्नी पायल और कृतिका के साथ इस शो में हिस्सा ले रहे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | June 20, 2024 15:36 IST
ये होंगे बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट (फोटो-इंस्टाग्राम)
Advertisement

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरू होने में बस एक ही दिन बचा है। 21 जून यानी कल शाम जियो सिनेमा पर इस शो का धमाकेदार प्रीमियर होने वाला है। इस बार घर कैसा होगा वो तो मेकर्स ने दिखा दिया है, इसके साथ ही कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी कंफर्म हो गए हैं, जिनमें वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, साई केतन का नाम शामिल है। इनके अलावा हम आपको उन कंटेस्टेंट्स के नाम बताने जा रहे हैं, जो इस शो में एंट्री लेने वाले हैं।

सबसे पहले इसमें जाने माने जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया का नाम शामिल है। जी हां! पिछले कई दिनों से उनके नाम की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो वह कंफर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं और कल ग्रैंड एंट्री लेने वाले हैं।

Advertisement

रूरल इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी

इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मिलियन फॉलोवर्स वाली शिवानी कुमारी का नाम भी इस शो के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। वह एक रूरल एरिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर कई मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह एक छोटे से गांव में रहती हैं और टिकटॉक से काफी मशहूर हो गई हैं।

साई केतन राव

कुछ समय पहले ही जियो ने कंफर्म किया है कि टीवी एक्टर केतन राव इस बार बिग बॉस के शो में हिस्सा लेने वाले हैं। बता दें कि साई 'मेहंदी है रचने वाली', 'इमली' जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

Advertisement

पॉलोमी पोलो दास

मॉडल और टीवी एक्ट्रेस पॉलोमी पोलो दास के नाम को लेकर भी कहा जा रहा है कि वो इस बार बिग बॉस के शो की कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। वह 'दिल ही तो है' समत कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

सना सुल्तान

मॉडल और इन्फुएंसर सना सुल्तान का नाम भी शो के लिए सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह Bigg Boss OTT 3 में नजर आने वाली हैं।

सना मकबूल

टीवी एक्ट्रेस और मिस इंडिया कंटेस्टेंट सना मकबूल भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वो 2021 में रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन में नजर आई थीं।

नीरज गोयल

इस शो में पहले भी पहलवान संग्राम सिंह नजर आ चुके हैं और अब हरियाणा के मुक्केबाज नीरज गोयल Bigg Boss OTT 3 में नजर आने वाले हैं।

अरमान मलिक और उनकी पत्नियां

अरमान मलिक का नाम पिछले सीजन में भी सामने आया था, लेकिन तब वह या उनकी दोनों पत्नियों में से कोई भी इसमें नजर नहीं आया था। इस बार अरमान अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ BB OTT 3 में हिस्सा लेने वाले हैं।

इनके अलावा मनीषा खतवानी, सिंगर नैजी भी शो में नजर आने वाले हैं। नैजी का नाम नावेद शेख है और आलिया-रणवीर की फिल्म 'गली बॉय' इन्हीं की कहानी पर आधारित है।

Advertisement
Tags :
Bigg Boss OTTEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement