scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bigg Boss OTT 3 होने जा रहा शुरू, अगर आप भी हैं इसके दीवाने तो जान लीजिए कब और कहां देख सकते हैं शो

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरू होने जा रहा है। ऐसे में आपको बता रहे हैं कि आप इसे कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 20, 2024 16:42 IST
bigg boss ott 3 होने जा रहा शुरू  अगर आप भी हैं इसके दीवाने तो जान लीजिए कब और कहां देख सकते हैं शो
कब और कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 3'। (Photo- Bigg Boss OTT/X)
Advertisement

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की शुरुआत होने जा रही है। जब इस शो का नाम आता है तो लोगों के जहन नें खूब सारा एंटरटेनमेंट, प्यार-तकरार और भी बहुत कुछ आता है। वहीं, जब बात ओटीटी की आती है तो इसमें डबल मजा हो जाता है। क्योंकि यहां तो 24 घंटे की लाइम स्ट्रीमिंग चलती है। ऐसे में 'बिग बॉस ओटीटी' के नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अब वो इंतजार खत्म होने वाला है। इस शो का सीजन 3 जल्द ही लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। शो के कंटेस्टेंट्स के नाम और घर के अंदर की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इस बार इसे सलमान खान नहीं अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।

पहली बार ऐसा होगा जब 'बिग बॉस ओटीटी' के किसी सीजन को अनिल कपूर होस्ट करने जा रहे हैं। अगर आप इस शो के दीवाने हैं और एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेना चाहते हैं तो जियो सिनेमा का रुख कीजिए। शो की तीसरी किश्त ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे 21 जून से दर्शक देख सकते हैं। इसे शुक्रवार रात नौ बजे देख सकते हैं। एक और खास बात आपको बता दें कि शो जियो सिनेमा पर आने वाला है तो इसे देखने के लिए इसका सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़ेगा। इसके लिए आपको सिर्फ 29 रुपए हर महीने खर्च करना होगा। शो लाइव भी स्ट्रीम किया जाएगा। इसकी वजह से आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट पर नजर भी रख सकते हैं।

Advertisement

https://www.instagram.com/anilskapoor/?utm_source=ig_embed&ig_rid=05663d10-e2de-4f8a-9372-289a990c3420

कंफर्म हो चुके हैं ये कंटेस्टेंट

इस शो के लिए कंटेस्टेंट के नाम भी काफी हद तक कंफर्म हो चुके हैं। शो की पहली कंटेस्टेंट दिल्ली की वड़ापाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित कंफर्म हुई हैं। इसके अलावा सोनम खान, सना मकबूल, सना सुल्तान, निखिल मेनन भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। ऐसे में शो में एंटरटेनमेंट के डबल डोज के लिए तैयार हो जाइए।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो