होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी? इन 4 लड़कियों से जुड़ चुका है नाम

सोशल मीडिया पेज ने दावा किया था कि फारूकी ने दूसरी शादी रचा ली है। हालांकि, अब एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | Updated: May 27, 2024 13:32 IST
मुनव्वर फारूकी। (Photo- Munawar Faruqui/Insta)
Advertisement

बिग बॉस 17 के विनर और जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने ही रहते हैं। हाल ही में वह अस्पताल में भर्ती थे। जहां से उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। ऐसे में फारूकी के सभी चाहने वाले काफी परेशान हैं। वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि मुनव्वर ने दूसरी बार शादी कर ली है। उनके एक करीबी सोर्स ने बताया है कि कॉमेडियन ने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं।

मुनव्वर फारूकी ने रचाई दूसरी बार शादी?

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिन एक सोशल मीडिया पेज ने दावा किया था कि फारूकी ने दूसरी शादी रचा ली है। हालांकि, अब एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की है। करीबी सूत्र ने कहा कि "जी हां फारूकी ने शादी रचा ली है। अब वह सिंगल नहीं हैं। वह अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं इसलिए आपको फारूकी और उनकी दुल्हनिया की कोई खास तस्वीरें नहीं मिलेंगी।" रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडियन ने 10-12 दिन पहले शादी की थी।

Advertisement

क्या करती हैं कॉमेडियन की दुल्हनिया

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर की दुल्हनिया का नाम Mehzabeen coatwala है। दावा किया जा रहा है कि महजबीन एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। अटकलें हैं कि मुनव्वर की शादी में उनकी खास दोस्त हिना खान शामिल हुई थीं। क्योंकि उन्होंने हाल ही में मेरे यार की शादी है गाने के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। हालांकि मुनव्वर ने अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। स्टार कॉमेडियन की शादी की खबर उस समय सामने आई है, जब वह अस्पताल में भर्ती हैं। दोस्त ने उनके बीमार होने की जानकारी दी थी।

इन लड़कियों से जुड़ चुका है मुनव्वर का नाम

बता दें कि मुनव्वर ने साल 2017 में जैस्मिन नाम की लड़की से शादी की थी। दोनों पांच साल तक साथ रहे और फिर अलग हो गए। दोनों का एक बेटा भी है। इस वक्त मुनव्वर का बेटा उनके साथ रहता है और उनकी पहली पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है। मुनव्वर का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है। पहले जब वह कंगना रनौत के शो लॉकअप में थे तो उनका नाम अंजली अरोड़ा से जुड़ा था।

इसी दौरान यह खबर भी आई थी कि मुनव्वर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिला को डेट कर रहे हैं। हालांकि लॉकअप से बाहर आने के बाद कॉमेडियन ने नाजिला के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी किया था। वहीं बिग बॉस 17 के दौरान आयशा खान ने मुनव्वर पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था। आयशा का कहना था कि वह उन्हें और नाजिला को एक साथ डेट कर रहे थे।

Advertisement
Tags :
BollywoodEnterainment NewsEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement