scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'हम दोनों एक ही…', सर्जरी की बात पर भूमि पेडनेकर की बहन ने ट्रोल्स की लगाई क्लास, दिया मुंहतोड़ जवाब

Samiksha Pednekar Replied to Trolls: भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा पेडनेकर अपने लुक की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी पर वाली बात मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: April 15, 2024 12:32 IST
 हम दोनों एक ही…   सर्जरी की बात पर भूमि पेडनेकर की बहन ने ट्रोल्स की लगाई क्लास  दिया मुंहतोड़ जवाब
भूमि पेडनेकर की बहन ने ट्रोल्स की लगाई क्लास। (Photo- Samiksha Pednekar/Insta)
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की बहन समीक्षा पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। बहन भूमि के लुक से अक्सर उनकी तुलना होती रहती है। इसी बीच अब समीक्षा अपने लुक की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं और उन पर प्लास्टिक सर्जरी के आरोप लगे हैं। इस पर उन्होंने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है और उन्होंने क्या जवाब दिया है।

Advertisement

दरअसल, समीक्षा पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर अपना एक मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपनी बहन भूमि पेडनेकर के साथ मेकअप करते हुए नजर आ रही हैं। अब वीडियो में लोग उन्हें देखकर कंफ्यूज है कि आखिर भूमि कौन हैं? एक जैसी दिखने की वजह से कुछ यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पेडनेकर सिस्टर्स ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। अब इसी बात पर समीक्षा भड़क गईं और उन्होंने आव-ताव देखा उन्हें कमेंट बॉक्स में ही मुंहतोड़ जवाब देकर बोलती बंद कर दी है।

Advertisement

समीक्षा की बोलती बंद

अब समीक्षा ने प्लास्टिक सर्जरी वाली बात पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने ट्रोल्स की क्लास लगाते हुए लिखा, 'कौन सा प्लास्टिक?'। इसके साथ ही दूसरे यूजर के कमेंट पर ऐसा रिएक्शन दिया कि सबकी बोलती ही बंद हो गई। उन्होंने लिखा, 'हम दोनों एक ही पैरेंट्स के बच्चे हैं तो हूबहू लगते हैं इसका मतलब ये नहीं सर्जरी की है।'

क्या है भूमि पेडनेकर का वर्कफ्रंट?

बहरहाल, अगर भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार क्राइम थ्रिलर फिल्म 'भक्षक' में नजर आई थीं। इसे 2024 की शुरुआत में 9 फरवरी, 2024 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है। इसका निर्देशन पुलकित ने किया था। गौरी खान इसकी निर्माता हैं। इस फिल्म में भूमि के अलावा संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर भी हैं। इस मूवी से एक्ट्रेस ने अपना ओटीटी डेब्यू भी किया था। अब जल्द ही भूमि पेडनेकर 'द लेडी किलर' और 'अफवाह' जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो