scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: 90s की सुपरहिट बॉलीवुड मूवी के नाम पर बनी ये भोजपुरी फिल्म, मगर कहानी ऐसी कि जो देखा रो पड़ा

Bhojpuri Film Sajan Review: भोजपुरी में आपने कई फिल्मों के नाम सुने और देखे होंगे कि बॉलीवुड की 90s की फिल्मों के जैसे हैं। इसी कड़ी में एक और फिल्म 'साजन' यूट्यूब रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में चलिए बताते हैं भोजपुरी की इस मूवी के बारे में...
Written by: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: April 17, 2024 14:40 IST
bhojpuri adda  90s की सुपरहिट बॉलीवुड मूवी के नाम पर बनी ये भोजपुरी फिल्म  मगर कहानी ऐसी कि जो देखा रो पड़ा
भोजपुरी फिल्म 'साजन' रिव्यू। (Photo- Pravesh Lal Yadav/Insta)
Advertisement

90 के दशक की बॉलीवुड फिल्म 'साजन' के बारे में आपने तो सुना ही होगा। सुना क्या फिल्म तो देखी भी होगी। इसमें माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सलमान खान ने लीड रोल प्ले किया है। मूवी के सभी गाने आज भी पुरानी यादें ताजा कर देते हैं। इसमें 'जिएं तो जिएं कैसे', 'बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम' और 'मेरा दिल भी कितना पागल है' जैसे कई गाने हैं, जो सीधे दिल में दस्तक देते हैं और लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में आपको पता है सेम इसी नाम से भोजपुरी में भी फिल्म बनाई गई है, जिसे हाल ही में यूट्यूब से रिलीज किया गया है। इसका नाम भले ही हिंदी की सुपरहिट फिल्म के जैसा है मगर कहानी एकदम अलग है। साथ इसका तो जो क्लाइमैक्स है वो तो भावुक ही कर देने वाला है। चलिए बताते हैं इसके बारे में…

Advertisement

भोजपुरी फिल्म 'साजन' को निरहुआ एंटरटेनमेंट से दो हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया है। इसमें प्रवेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने लीड रोल प्ले किया है। साथ ही दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने कैमियो किया है। भोजपुरी फिल्म रिव्यू की शुरुआत इसकी कहानी से करते हैं। इसकी शुरुआत गाजीपुर जिले से होती हैं, एक साजन नाम का लड़का होता और लड़की जान्हवी होती है। दोनों का पहली नजर का प्यार होता है फिर बात आगे बढ़ती है और इस बीच रोमांस और प्यार सबकुछ देखने के लिए मिलता है। ये एक लव ट्राएंगल ड्रामा फिल्म है।

Advertisement

कैसी है प्रवेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की परफॉर्मेंस?

भोजपुरी फिल्म 'साजन' में अगर एक्टर्स की एक्टिंग की बात की जाए तो इसमें प्रवेश लाल यादव ने साजन और आम्रपाली दुबे ने जान्हवी का रोल प्ले किया है। प्रवेश साजन के किरदार में खूब जंचे हैं और आम्रपाली ने भी जान्हवी के रोल में शानदार अभिनय किया है। दोनों ने फिल्म में पहले लव बर्ड तो बाद में पति-पत्नी का रोल प्ले किया है। इनकी केमिस्ट्री खूब जंची है। इस जोड़ी पर एक रोमांटिक सॉन्ग भी फिल्माया गया है, जो कमाल का है। वहीं, दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आम्रपाली की बहन और प्रवेश की साली का रोल अदा किया है। इसके साथ ही थिएटर आर्टिस्ट और भोजपुरी के बेहतरीन एक्टर संजय पांडे आम्रपाली के पिता बने हुए हैं।

संजय पांडे का स्क्रीन पर स्पेस कम है लेकिन, जितना भी मिला है उतने में उन्होंने कमाल का काम किया है। अक्सर विलेन की भूमिका अदा करने वाले संजय पिता के रोल में खूब जंचे हैं। इसके अलावा फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी भी हैं।

Advertisement

कैसा है फिल्म का डायरेक्शन?

इसके साथ ही अगर 'साजन' के निर्देशन की बात की जाए तो इसे डायरेक्टर इश्तियाक शेख बंटी ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने सभी कलाकार को बराबर स्पेस दिया है और काफी हद तक फिल्म की कहानी के अहम पहलुओं को दिखाने में सफल हुए हैं। ढाई घंटे की इस फिल्म में उन्होंने रिश्ता जुड़ने से लेकर टूटने और ओवर पोजेसिवनेस को दिखाया है। कैसे ओवर पोजेसिव होना एक रिश्ते को खत्म कर सकता है और एक गलत फहमी कभी-कभार गलती सुधारने का मौका भी छीन लेती है। इसलिए, कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-समझकर लेना चाहिए। खास कर जब बात जिंदगी और रिश्ते की हो।

इश्तियाक ने फिल्म का क्लाइमैक काफी दमदार फिल्माया है, जिसे देखकर तो आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। 10-15 मिनट का वो सीन सीधे आपके दिल में दस्तक देगा और उसे महसूस कर आपके आंसू भी छल सकते हैं।

निरहुआ के घर में की गई है फिल्म की शूटिंग

आपको बता दें कि 'साजन' की शूटिंग दिनेश लाल यादव निरहुआ के गृह क्षेत्र में ही की गई है। इतना ही नहीं फिल्म का कुछ हिस्सा निरहुआ के खुद के चार मंजिला इमारत वाले आलीशान घर में की गई है, जिसे मूवी में संजय पांडे का घर बताया गया है।

बहरहाल, फिल्म के म्यूजिक, गाने और सिनेमेटोग्राफी की बात की जाए तो ये सब कमाल का है। गाने तो दिल को छू जाते है। इसके गाने देसी अंदाज में खेतों और बाजार में फिल्माए गए हैं, जो कि आपको आपकी मिट्टी से जोड़ता है। अंत में बस फिल्म को लेकर यही कह सकते हैं कि ये एक फैमिली एंटरटेनर मूवी है। इसे आप परिवार के साथ देख सकते हैं। इसके जरिए आम्रपाली और प्रवेश लाल की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आई है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो