होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bhojpuri Adda: 'रात में महिला ने बुलाया फिर…', जब कास्टिंग काउच का शिकार हुए रवि किशन, बोले- 'नाम नहीं बता सकता…'

भोजपुरी हो या फिर साउथ और बॉलीवुड, फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मुद्दा काफी पुराना है। इसका शिकार केवल एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक्टर्स भी कई बार हो जाते हैं। इसी कड़ी में आपको रवि किशन के उस किस्से के बारे में बता रहे हैं जब उन्होंने इसका सामना किया था।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 14, 2024 12:14 IST
रवि किशन। (Photo- Jansatta)
Advertisement

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अक्सर कास्टिंग काउच की खबरें आती रहती हैं। इसका शिकार ना केवल फीमेल एक्टर बल्कि मेकर एक्टर्स भी कई बार होते हैं। वो बात अलग है कि इस लिस्ट में ज्यादातर नाम एक्ट्रेस का होता है। वहीं, कास्टिंग काउच के इस झमेले से भोजपुरी इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है। इसी कड़ी में आपको रवि किशन के उस किस्से के बारे में बता रहे हैं, जिसका जिक्र उन्होंने खुद किया था। करियर के शुरुआती दौर में वो भी इसका सामना कर चुके हैं।

भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड-साउथ और अब ओटीटी पर एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रवि किशन कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। एक्टिंग के साथ राजनीति में एक्टिव रवि ने इसका खुलासा खुद किया था। दरअसल, एक बार वो रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्ट्रगल लाइफ से लेकर फिल्मी करियर तक पर बात की। इस दौरान एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री के सच के बारे में बताया था। साथ ही ये भी भी बताया कि करियर के शुरुआती दौर में कास्टिंग काउच का सामना कर चुके हैं।

Advertisement

बाल-बाल बचे थे रवि किशन

रजत शर्मा के शो में रवि किशन से कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया था कि उनके बारे में कहा जाता है कि वो भी इसका सामना कर चुके हैं। इसके जवाब में भोजपुरी स्टार ने कहा था कि ऐसा हुआ था और ऐसा ही कुछ इंडस्ट्री में भी होता है। हालांकि, एक्टर ये भी बताते हैं कि वो इससे बचकर निकलने में कामयाब रहे थे। रवि ने बताया था कि उनके पिता ने सिखाया है कि अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि वो शॉर्टकट लेने के लिए ऐसा कुछ नहीं करना चाहते थे।

Advertisement

जब नामी महिला ने रात में बुलाया…

इतना ही नहीं, उस किस्से को यादकर रवि किशन ने बताया था कि वो महिला इंडस्ट्री की नामी महिला है। उसने एक्टर को एक बार रात में कॉफी पर आने के लिए कहा था। हालांकि, इस दौरान एक्टर ने किसी का भी नाम लेने से इनकार दिया था और कहा था कि आज वो इंडस्ट्री की नामी महिला बन चुकी हैं। रवि किशन ने बताया था कि महिला ने उन्हें रात में कॉफी पीने आने के लिए कहा। उन्होंने सोचा कि ये कुछ ऐसा है जिसे लोग पसंद करते हैं लेकिन, दिन के समय में। इसलिए, रवि किशन दुविधा में पड़ गए कि रात में कॉफी और उन्होंने जाने से मना कर दिया था।

32 साल पहले मिला था पहला ब्रेक

आपको बता दें कि रवि किशन ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत 32 साल पहले की थी। उनकी पहली फिल्म 'पीतांबर' थी, जिसे साल 1992 में रिलीज किया गया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'हेरा फेरी', 'तेरे नाम', 'लक', 'तनु वेड्स मनु', 'बुलेट राजा', 'किक 2' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इस बीच ढेरों साउथ फिल्मों में भी काम किया।

Advertisement
Tags :
BhojpuriBhojpuri AddaEntertainment Newsravi kishan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement