होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bhojpuri Adda: जब मनोज तिवारी और रवि किशन में था 36 का आंकड़ा, आपस में भिड़ गए थे दोनों स्टार्स, इन्हें खाने पड़े थे थप्पड़

Bhojpuri Adda: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और रवि किशन (Ravi Kishan) को लेकर खूब किस्से रहे हैं। आपको पता है कि दोनों के बीच 36 का आंकड़ा रहता था। वो साथ में एक फिल्म में काम तक नहीं करते थे।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | April 15, 2024 18:08 IST
रवि किशन और मनोज तिवारी की लड़ाई। (Photos- Still From Bhojpuri Film)
Advertisement

Manoj tiwari And Ravi kishan Fight: एक कहावत तो आपने सुनी होगी एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकती है। ये कहावत एकदम सटीक भोजपुरी के दो स्टार मनोज तिवारी और रवि किशन पर बैठती है। ये दो भोजपुरी स्टार कोई और नहीं बल्कि मनोज तिवारी और रवि किशन हैं। आज भले ही दोनों को साथ में कई मौकों पर पंच साझा करते हुए देखा जाता है लेकिन, एक समय ऐसा था जब दोनों के बीच 36 का आंकड़ा रहता था। इसकी वजह थी इनका स्टारडम। दोनों ही उस समय के स्टार एक्टर रहे हैं तो एक-दूसरे के सामने खुद को कम नहीं आंकते थे। वो 13 साल तक कट्टर दुश्मन थे। ऐसे में चलिए इनसे जुड़ा एक लड़ाई का किस्सा सुनाते हैं, जिसमें झगड़ा तो उन्होंने आपस में किया मगर थप्पड़ खाने वाला कोई और था।

दरअसल, मनोज तिवारी और रवि किशन से जुड़ा ये किस्सा भोजपुरी फिल्म 'गंगा जमुना सरस्वती' का है। इसमें दोनों स्टार्स के साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ भी थे। इसके सेट पर मनोज और रवि के बीच तगड़ी झड़प हो गई थी। इस किस्से के बारे में निरहुआ ने 'कपिल शर्मा शो' में बताया था। उन्होंने बताया था कि झगड़ा तो दोनों के बीच हुआ था मगर थप्पड़ निरहुआ को खाना पड़ा था। निरहुआ ने बताया था कि इस फिल्म को बनाने में 6 साल का लंबा वक्त लग गया था।

Advertisement

निरहुआ को खाना पड़ा थप्पड़

निरहुआ ने बताया था कि भोजपुरी फिल्म 'गंगा जमुना सरस्वती' के एक सीन को लेकर मनोज और रवि के बीच झड़प हो गई थी। इसमें रवि चोर बने थे और मनोज पुलिसवाले। इनके बीच एक्शन सीन शूट किया जाना था। इसमें मनोज चाहते थे कि पहले रवि थप्पड़ मारें वहीं, रवि चाहते थे कि पहले मनोज शुरू करें। अब दोनों के इस झगड़े को देख मेकर्स ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए थे। फिर निरहुआ ने इस लड़ाई का हल निकाला था। इस सीन को ही उन्होंने बदलने की सलाह दे दी थी। निरहुआ ने सीन को लेकर बताया था कि जब मनोज तिवारी, रवि किशन को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाएंगे तो वो बीच में आ जाएंगे और वो थप्पड़ निरहुआ को लग जाएगा। अब मेकर्स को निरहुआ का ये सुझाव पसंद आया। फिर क्या था ये फाइट सीक्वेंस शूट किया गया।

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 में हैं व्यस्त

बहरहाल, आज रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच ये दुश्मनी खत्म हो चुकी है और दोनों ही एक्टिंग के साथ राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं। दोनों ही बीजेपी नेता हैं और कई बार उन्हें साथ में मंच शेयर करते हुए भी देखा जाता है। इन दिनों मनोज तिवारी और रवि किशन लोकसभा चुनाव 2024 में बिजी चल रहे हैं। रवि गोरखपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बने हैं और मनोज तिवारी नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से चुनावी मैदान में हैं।

Advertisement
Tags :
BhojpuriEntertainment NewsManoj Tiwariravi kishan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement