होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bhojpuri Adda: 'मुझसे शादी करने वाले हैं…?', जब खेसारी को लेकर बोलीं काजल राघवानी? कहा- 'हिम्मत नहीं है तो…'

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वो खेसारी लाल से शादी और उनकी पत्नी से तलाक की बात कर रही हैं। चलिए बताते हैं आखिर माजरा क्या है और उन्होंने क्या कुछ कहा है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 03, 2024 18:04 IST
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल और काजल राघावानी। (Photo- Jansatta)
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा में जब भी पॉपुलर जोड़ियों की बात की जाती है तो एक नाम खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का भी आता है। इनकी जोड़ी ने साथ में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'लिट्टी चोखा' में साथ देखा गया था। अब दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, जब खेसारी और काजल की जोड़ी ने साथ में किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। इसकी वजह उनका विवाद रहा, जो कि जगजाहिर है। हालांकि, अब उनका पैचअप हो चुका है। इसी बीच भोजपुरी अभिनेत्री का एक पुराना इंटरव्यू यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें खेसारी से शादी और उनकी वाइफ चंदा देवी से तलाक की बात करते देखा जा सकता है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

दरअसल, खेसारी लाल पिछले कुछ दिनों से फिल्म 'रंग दे बसंती' को लेकर चर्चा में हैं। इसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें एक्टर के लुक की जमकर तारीफ की जा रही है। इससे उनका बेटा ऋषभ यादव बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में कदम रख रहा है। इन सबके बीच काजल राघवानी का पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया है, जो उन्होंने खेसारी लाल से विवाद के दौरान दिया था। आपको याद होगा कि विवादों के दौरान खेसारी ने काजल पर धोखा देने का आरोप लगाया था साथ ही फिल्मों में काम ना करने का ऐलान किया था। इसी के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस ने देसी भारत से बात की थी और ट्रेंडिंग स्टार के इस बयान पर रिएक्शन दिया था।

Advertisement

'क्या मुझसे शादी करने वाले हैं…'

वायरल हो रहे वीडियो में काजल राघवानी से को कहते हुए सुना सकता है कि उन्हें डबल फेस वाले लोग जरा भी समझ नहीं आते हैं कि कभी तारीफ करना तो कभी बुराई करना। कभी धोखा देने की बात कहते हैं। खेसारी को लेकर काजल ने आगे कहा था कि वो शादीशुदा हैं। उनके घर में बीवी बच्चे हैं तो पब्लिकली धोखा देने वाली बात को वो क्यों शेयर कर रहे हैं? एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें सब समझ नहीं आता है और सवालिया निशान उठाते हुए कहा था कि क्या वो मुझसे शादी करने वाले हैं या मैं करने वाली हूं? या फिर अपनी बीवी को तलाक देने वाले हों। जब ये सब नहीं है तो पब्लिकली इतना प्यार क्यों जाहिर करना?

Advertisement

'खेसारी में नहीं इतनी हिम्मत…'

भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा कि ये सब तो पर्सनली होने वाला नहीं है। वो करने वाले हैं नहीं और उनके अंदर ये सब करने की इतनी हिम्मत भी नहीं है तो पब्लिक के सामने इतना प्यार क्यों दिखा रहे हैं? हालांकि, खेसारी ने बाद में अपने धोखे देने वाले आरोप वाले स्टेटमेंट को लेकर माफी भी मांगी थी, जिसके बाद उनका विवाद खत्म हो गया था।

विवादों के बाद भी खेसारी के साथ काम करने को तैयार थीं काजल

जहां खेसारी ने काजल के साथ पब्लिकली काम ना करने का ऐलान किया था वहीं, इस इंटरव्यू में काजल से खेसारी के साथ काम करने को लेकर भी सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें हमेशा कॉल आते रहे हैं और पूछा जाता रहा है कि अपोजिट में खेसारी हैं वो काम करेंगी या नहीं? इस पर एक्ट्रेस का जवाब होता था कि वो काम क्यों नहीं करेंगी? उन्हें साथ काम करने से कोई आपत्ति नहीं रही। काजल ने कहा था कि वो किसी के साथ भी काम करने के लिए कंफर्टेबल हैं।

खेसारी लाल और काजल का हो चुका है पैचअप

आपको बता दें कि खेसारी लाल और काजल राघवानी के बीच विवादों के करीब दो साल बाद पैचअप हो चुका है। दोनों को विवादों के बाद पहली बार लखनऊ में आयोजित हुए अवॉर्ड शो में साथ में देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने खेसारी की बाहें थाम कर रेड कार्पेट पर एंट्री की थी। इतना ही नहीं, काजल ने खेसारी को इस दौरान Kiss भी किया था। उनकी फोटोज और वीडियोज भी खूब वायरल हुई थी। बताया जाता है कि इसकी वजह से भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह नाराज हो गई थीं और वो अवॉर्ड शो को छोड़कर चली गई थीं। खेसारी की जिंदगी में काजल की एंट्री के बाद यामिनी के साथ भोजपुरी एक्टर का मनमुटाव हो गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। हालांकि, इस विवाद पर दोनों में से किसी ने भी कोई रिएक्शन कभी दिया नहीं है।

Advertisement
Tags :
BhojpuriBhojpuri AddaEntertainment Newskajal raghwaniKhesari Lal yadav
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement