होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bhojpuri Adda: वही लटके-झटके और वही अंदाज, बिल्कुल नहीं बदलीं संभावना सेठ, कमबैक गाने से दिया 440 वोल्ट का 'कमरिया का झटका'

Bhojpuri Song: भोजपुरी की आइटम क्वीन संभावना सेठ ने एक बार फिर से पर्दे पर वापसी की है और बवाल ही मचा दिया है। बीते दिन ही एक्ट्रेस ने अपने 'कमरिया का झटका' से 440 वोल्ट का झटका दिया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 10, 2024 13:32 IST
संभावना सेठ का कमबैक वीडियो वायरल। (Photo- Youtube Still)
Advertisement

टीवी और भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस संभावना सेठ लंबे समय से पर्दे से दूर थीं। वो अपनी निजी जिंदगी में काफी बिजी थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं और खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहीं। उन्होंने बीते साल राजनीतिक पार्टी आम आदमी पार्टी की भी सदस्यता ली थी लेकिन, बाद में उन्होंने छोड़ दिया था। भोजपुरी इंडस्ट्री में एक समय पर संभावना सेठ का सिक्का चलता था, जिस भी गाने में होती थीं तो उसमें बवाल ही मचा जाती थीं। ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर से पर्दे पर वापसी की है। उनका लेटेस्ट सॉन्ग यूट्यूब रिलीज किया गया है, जो कि आते ही छा गया है। उन्होंने अपने लटके-झटकों से 440 वोल्ट का झटका दिया है।

संभावना सेठ ने म्यूजिक वीडियो के साथ अपना कमबैक किया है। उनका लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'कमरिया का झटका' रिलीज किया गया है। इसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल से जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि संभावना खूब लटके झटके दिखा रही हैं। गाने में उनकी अदाएं और डांस मूव्स ने पुराने दिनों की याद दिला दी है। गाना 'कमरिया का झटका' एक आइमट सॉन्ग है। इसमें उनका लुक और डांस देखते ही बन रहा है। संभावना अपने लटके-झटकों से 440 वोल्ट का झटका दे रही हैं। फैंस उनकी वापसी से बेहद ही खुश हैं और गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Advertisement

दो दिन में वायरल हो गया संभावना सेठ का गाना

आपको बता दें कि संभावना सेठ का गाना यूट्यूब रिलीज होते ही छा गया है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसे 3 दिन पहले ही यानी कि 7 जून को यूट्यूब पर जारी किया गया था और अब ये वायरल हो गया है। इस पर लाखों में रील्स वीडियो बनाए जा चुके हैं साथ ही यूट्यूब पर वीडियो को ढाई मिलियन के करीब व्यूज भी मिल चुके हैं। बहरहाल, 'कमरिया का झटका' गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने दिए हैं। म्यूजिक कंपोजर विशाल सिंह हैं।

अस्पताल में भर्ती हैं संभावना सेठ

आपको बता दें कि संभावना सेठ की अचानक तबीयत खराब हो गई है और उन्हें आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो अपने व्लॉग्स के जरिए खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें एक तत्काल सर्जरी करवानी पड़ी। वीडियो में एक्ट्रेस को काफी दर्द में देखा गया था। इस मुसीबत की घड़ी में उनके पति अविनाश द्विवेदी साथ में दिखे। एक्ट्रेस अपनी बीमारी के बारे में बताया था कि उन्हें गर्भाशय में एक पॉलीप्स था, जिसकी वजह से सर्जरी करानी पड़ी। इसकी वजह से वो काफी दर्द में थीं।

अपने व्लॉग्स में संभावना ने बताया था कि वो अपने कमबैक वीडियो 'कमरिया का झटका' के शूट को खत्म करने के बाद ही सर्जरी कराएंगी। इसकी शूटिंग के दौरान भी वो दर्द में थीं। शूटिंग खत्म होने में देरी हो गई और फिर इमरजेंसी में संभावना को सर्जरी करानी पड़ी।

Advertisement
Tags :
BhojpuriEntertainment NewsSambhavna Seth
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement