scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: कराकाट से चुनावी मैदान में 10वीं पास पवन सिंह, 4 फ्लैट और इतनी संपत्ति

Pawan Singh Property And Net Worth: भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार के कराकाट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं। वो निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने पर्चा दाखिल किया और अपनी करोड़ों की संपत्ति का ब्यौरा दिया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 12, 2024 09:50 IST
bhojpuri adda  कराकाट से चुनावी मैदान में 10वीं पास पवन सिंह  4 फ्लैट और इतनी संपत्ति
कितनी संपत्ति के मालिक हैं पवन सिंह? (Photo- Pawan Singh/Insta)
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। वो लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय ही राजनीति के दिग्गजों को टक्कर देते हुए नजर आने वाले हैं। उन्होंने बिहार के कराकाट से पर्चा दाखिल किया है और इन दिनों जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। उन्होंने हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। इसके साथ ही जानकारी दी है कि उन पर एक करोड़ का कर्ज भी है। चलिए बताते हैं वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उनके पास क्या-क्या है।

Advertisement

पवन सिंह द्वारा फाइल किए नोमिनेशन के मुताबिक उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। भोजपुरी स्टार के पास 5 करोड़ 4 लाख 93 हजार 819 रुपए चल संपत्ति है और 10 करोड़ 31 लाख, 38 हजार, 840 रुपए अचल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास 60 हजार रुपए कैश है। उनके पास 2 करोड़ 60 लाख 10 हजार 237 रुपए की संपत्ति भी है। इसमें सोना और चांदी की जूलरी 31 लाख 4 हजार रुपए है और 66 लाख, 39 हजार 428 रुपए का इंश्योरेंस भी करवाया है। इतना ही नहीं, भोजपुरी स्टार ने खुद पर 1 करोड़ रुपए का कर्ज भी होने का दावा किया है।

Advertisement

लखनऊ और मुंबई में हैं करोड़ों के घर

पवन सिंह के पास लखनऊ से लेकर मुंबई तक में घर हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक फ्लैट है। वहीं, मुंबई में उनके पास 4 फ्लैट हैं। पवन के इन घरों की कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

कितने पढ़े लिखे हैं पवन सिंह?

इसके साथ ही अगर पवन सिंह की पढ़ाई की बात की जाए तो अपनी आवाज और एक्टिंग से राज करने वाले एक्टर केवल 10वीं पढ़े हैं। चुनावी हलफनाफे के मुताबिक पवन ने बिहार संस्कृति शिक्षा बोर्ड से साल 2004 में 10वीं की परीक्षा पास की है।

Advertisement

पवन सिंह की लग्जरी कारें

आपको बता दें कि पवन सिंह लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके पास कई फेमस ब्रैंड की गाड़ियां भी हैं। इसमें 10 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, करीब 25 लाख की टोयोटा इनोवा हायक्रॉस और करीब 95 लाख की रेंज रोवर शामिल है। इसके अलावा उनके पास एक स्कूटी भी है, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए है। पवन के पास एक करोड़ 39 लाख 75 हजार की कीमत की गाड़ियां हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो