scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: जब मोनालिसा पर लगा था बूढ़े आदमी संग लिव-इन में रहने का आरोप, रिएलिटी शो में भी को-कंटेस्टेंट संग बढ़ गई थीं नजदीकियां!

Monalisa Personal life: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी हैं। वहीं, उनकी निजी जिंदगी की चर्चा भी कम नहीं रही है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | April 13, 2024 16:41 IST
bhojpuri adda  जब मोनालिसा पर लगा था बूढ़े आदमी संग लिव इन में रहने का आरोप  रिएलिटी शो में भी को कंटेस्टेंट संग बढ़ गई थीं नजदीकियां
मोनालिसा का इनके संग जुड़ चुका नाम। (Photos- aslimonalisa/Insta)
Advertisement

भोजपुरी से लेकर टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कम समय में ही इंडस्ट्री धाक जमा ली है। फिल्मों और टीवी सीरियल्स के अलावा अभिनेत्री 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं। यहां वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। मनु पंजाबी के साथ उनकी नजदीकियां और एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी। इतना ही नहीं उन पर बूढ़े आदमी के साथ भी लिव इन में रहने का आरोप लग चुका है। वो इस पर गुस्सा भी निकाल चुकी हैं।

Advertisement

दरअसल, बात सालों पुरानी है। उन दिनों मोनालिसा ने एक्टिंग में करियर शुरू ही किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस उस उम्र दराज शख्स के साथ लिव इन में रहती थीं लेकिन, जब उनके कानों तक इस खबर की भनक लगी तो वो बेहद ही घबरा गई थीं। भोजपुरी एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने जब इस खबर को पढ़ा था तो वो परेशान हो गई थीं। उन्होंने कहा था कि कोई उनसे बिना पूछा ऐसी खबरें कैसे लिख सकता है। एक्ट्रेस का कहना था कि उनके फैंस इस खबर को सच मानने लगे थे। इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

Advertisement

'बिग बॉस' में को-कंटेस्टेंट के साथ जुड़ा था नाम

मोनालिसा ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे थे। फिर उन्होंने 'बिग बॉस 10' में हिस्सा लिया था। इस दौरान एक्ट्रेस और को-कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी के बीच नजदीकियां देखने के लिए मिली थी। दोनों की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इनकी केमिस्ट्री को देखकर मनु पंजाबी की मंगेतर भी काफी नाराज हो गई थीं। उन्होंने एक्ट्रेस पर आरोप लगाए थे कि वो खुद मनु के करीब जाने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच जब शो में विक्रांत सिंह राजपूत की एंट्री हुई तो वो मनु से नाखुश दिखाई दिए। विक्रांत वहां देखकर मोनालिसा खुद पर काबू नहीं कर पाईं और उनकी आंखों से आंसू आ गए।

शादी को पूरे हुए 6 साल

अगर मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की शादी की बात की जाए तो दोनों ने 'बिग बॉस 10' के घर में शादी की थी। कपल ने 2017 में शादी की थी और शो में उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। इनकी वेडिंग में भोजपुरी से रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे सितारे पहुंचे थे। कपल की शादी पर पब्लिसिटी स्टंट का आरोप भी लगा था लेकिन, दोनों ने इसे अपनी केमिस्ट्री से गलत साबित कर दिया और वो आज भी साथ हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो