scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: 'बिहार के लाला' के लिए मनोज तिवारी को ऑफर हुए थे 5 लाख, नहीं ली कोई फीस, फिर भी करोड़ों कमा गए भोजपुरी स्टार

मनोज तिवारी ने 12 साल पहले एक गाना 'बिहार के लाला' गाया था, जो आज भी पॉपुलर है। ऐसे में इसे लेकर उन्होंने खुलासा किया कि इसके लिए मनोज ने फीस नहीं ली थी। फिर भी करोड़ों कमा गए थे। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 17:29 IST
bhojpuri adda   बिहार के लाला  के लिए मनोज तिवारी को ऑफर हुए थे 5 लाख  नहीं ली कोई फीस  फिर भी करोड़ों कमा गए भोजपुरी स्टार
'बिहार के लाला' के लिए मनोज तिवारी ने नहीं ली थी फीस। (Photos- Manoj tiwari/Insta)
Advertisement

भोजपुरी के स्टार एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी आज भले ही स्क्रीन से दूर हैं। पर्दे पर एक्टिंग नहीं कर रहे हैं लेकिन, अपनी गायिकी का दमखम आज भी दिखा रहे हैं। वो जो भी गाने गा देते हैं वो यादगार ही बन जाता है। हाल ही में भोजपुरी स्टार ने वेब सीरीज 'पंचायत 3' में गाना 'हिंद के सितारा' गाया है। ये भोजपुरी का लोक गीत है, जिसे पूर्वांचल के क्षेत्रों में सोहर कहा जाता है। ये खूब पॉपुलर हुआ। इसके पहले मनोज का एक और गाना 'बिहार के लाला' खूब पॉपुलर हुआ था। इसे लेकर उन्होंने बताया कि इसके लिए फीस नहीं ली थी लेकिन करोड़ों कमा गए थे। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

दरअसल, मनोज तिवारी ने गाना 'जिया हो बिहार के लाला' को अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए साल 2012 में गाया था। ये काफी हिट रहा। गाना आज भी लोगों के बीच पॉपुलर है। लोग इसे खूब सुनना पसंद करते हैं। मनोज तिवारी पहली बार अनुराग कश्यप से फिल्म 'शूल' के सेट पर मिले थे और इस मुलाकात का श्रेय मनोज बाजपेयी को जाता है। मनोज बाजपेयी को मनोज तिवारी के गाने काफी पसंद थे तो उन्होंने उनकी मुलाकात 'शूल' के सेट पर अनुराग कश्यप से करवाई थी।

Advertisement

अनुराग कश्यप ने मनोज तिवारी के कई गानों को सुना और वो भी उनके कायल हो गए थे, जिसके बाद अपनी फिल्म 'शूल' में उन्होंने कई जगह मनोज तिवारी के गानों का इस्तेमाल किया। इसके बाद अनुराग कश्यप ने मनोज तिवारी को अपनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में गाने का मौका दिया। इसमें उन्होंने 'जिया हो बिहार के लाला' गाया। इस गाने में उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर डोला। अब मनोज ने सुशांत सिन्हा के साथ इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इस गाने के लिए कोई फीस नहीं ली थी।

5 लाख रुपए हुए थे ऑफर

मनोज तिवारी ने बताया कि उन्हें इस गाने के लिए अनुराग कश्यप ने 5 लाख रुपए ऑफर किए थे लेकिन, उन्होंने इस रकम को लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मनोज ने इस गाने को फ्री में गाया था। भोजपुरी स्टार ने कहा कि आगे का भी सोचना पड़ता है इसलिए उन्होंने इस गाने के लिए कोई फीस नहीं ली थी।

Advertisement

नहीं ली फीस फिर भी कमा गए करोड़ों

मनोज तिवारी ने भले ही गाना 'जिया हो बिहार के लाला' गाने के लिए पैसे नहीं लिए थे। फिर भी इसकी वजह से करोड़ों कमा गए थे। उन्होंने बताया कि इस गाने के हिट होने के बाद उन्होंने 5-6 दिन में ही 10 फिल्में साइन कर ली थी। इन फिल्मों के लिए एक्टर ने फीस बढ़ा दी थी। मनोज गाने के हिट होने से पहले एक फिल्म के लिए दो से सवा दो लाख चार्ज करते थे लेकिन, इसके हिट होने के बाद उन्होंने इसे बढ़ाकर 30 लाख कर दिया था। ऐसे में 10 फिल्मों के लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपए लिए थे।

बहरहाल, अगर मनोज तिवारी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो मनोज तिवारी ने 'पंचायत 3' में गाना 'हिंद के सितारा' से पहले मनोज बाजपेयी की हालिया रिलीज फिल्म 'भैया जी' के लिए कई गाने गाए थे। इसमें 'बाघ का करेजा' जैसे गाने शामिल हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो