scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: 'बाप पे जाना नहीं…', जब डॉली बिंद्रा से भिड़ गए मनोज तिवारी, एक्ट्रेस बोलीं- 'फाड़ के रख दूंगी'

Manoj Tiwari-Dolly Bindra Fight: मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा की लड़ाई का किस्सा आपको याद है। अगर भूल गए हैं तो चलिए याद दिला देते हैं। ये किस्सा 'बिग बॉस' का है। जब मामला 'बाप पर' पहुंच गया था।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 19, 2024 12:07 IST
bhojpuri adda   बाप पे जाना नहीं…   जब डॉली बिंद्रा से भिड़ गए मनोज तिवारी  एक्ट्रेस बोलीं   फाड़ के रख दूंगी
जब डॉली बिंद्रा से भिड़ गए मनोज तिवारी (Photos- Express File photo)
Advertisement

सलमान खान (Salman Khan) का शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) हमेशा से ही विवादों में रहा है। शो में किसी ना किसी कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिलती रही है। कभी ऐसा हुआ है कि नौबत हाथापाई की आ चुकी है। इसी में एक किस्सा आज आपको मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा से जुड़ा बता रहे हैं। दरअसल, मनोज तिवारी और डॉली को 'बिग बॉस' के सीजन 4 में देखा गया था। इनके बीच विवाद इस कदर बढ़ गया था कि नौबत हाथापाई तक की आ गई थी। अब उनकी इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, जब 'बिग बॉस' के घर में मनोज तिवारी थे तो उस दौरान डॉली खाने का डिपार्टमेंट देख रही थीं। भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद ब्रेकफास्ट में अंडे खाना चाहते थे लेकिन, डॉली बार-बार मना करती हैं। वो दूसरी चीजें बनाने के लिए कहती हैं। डॉली का तर्क था कि 'बिग बॉस' ने कुकिंग से मना किया था। ऐसे में वो मनोज को भी ब्रेकफास्ट में दूसरी चीजें खाने की सलाह देती हैं। लेकिन मनोज अंडे ही खाना चाहते थे। अब इस बीच दोनों के बीच गरमा-गर्मी हो जाती है। डॉली बुरी तरह से मनोज पर चिल्लाने लगी थीं और इस दौरान मामला इतना आग बढ़ जाता है कि वो मनोज को कहती हैं कि काटकर रख देंगी।

Advertisement

डॉली बिंद्रा ने दी धमकी

डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी के बीच विवाद तब आगे बढ़ जाता है जब एक्टर उन्हें कहते हैं कि 'ये किचन किसी के बाप का नहीं है।' इस पर डॉली भड़क उठती हैं और वो भी जवाब देती हैं, 'बाप पर नहीं जाना।' इतना ही नहीं एक्ट्रेस गुस्से में इतनी आगबबूला होती हैं कि मनोज से कह देती हैं कि 'फाड़कर रख दूंगी।'

श्वेता तिवारी संग जुड़ा था मनोज का नाम

आपको बता दें कि 'बिग बॉस' के सीजन 4 में मनोज तिवारी काफी विवादों में रहे थे। उनका नाम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ जुड़ा था। दोनों भोजपुरी की कई फिल्मों में काम कर चुके थे। ऐसे में जब शो में आए तो इनके बीच कई बार क्लोजनेस भी देखने के लिए मिली थी। शो के खत्म होने के बाद मनोज की पहली शादी भी टूटी थी, जिसके बाद उनके घर टूटने की वजह भी श्वेता तिवारी को ही माना गया था। हालांकि, दोनों ने उस समय अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था। श्वेता बिग बॉस के इस सीजन की विनर रही थीं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो