scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: निरहुआ को छोड़ पवन सिंह के सपोर्ट में उतरीं भोजपुरी एक्ट्रेस, कभी लोग समझते थे एक्टर की वाइफ

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भोजपुरी स्टार्स भी जोर-शोर जुटे हुए हैं। जहां मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जैसे स्टार्स बीजेपी से चुनावी मैदान में हैं। वहीं, पवन सिंह निर्दलीय ही चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अब उनका सपोर्ट करने के लिए पाखी हेगड़े पहुंची हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 01, 2024 15:24 IST
bhojpuri adda  निरहुआ को छोड़ पवन सिंह के सपोर्ट में उतरीं भोजपुरी एक्ट्रेस  कभी लोग समझते थे एक्टर की वाइफ
पवन सिंह के सपोर्ट में उतरीं भोजपुरी एक्ट्रेस (Photos- Pakhi Hegde Team)
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए मतदान आज यानी कि 1 जून को किया जा रहा है। 4 जून को तय हो जाएगा कि कौन सी पार्टी सत्ता में आएगी। ऐसे में इस चुनावी मैदान बॉलीवुड स्टार्स समेत भोजपुरी एक्टर्स की भी किस्मत दाव पर लगी हुई है। जहां, मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जैसे स्टार्स बीजेपी से चुनावी मैदान में हैं। वहीं, पवन सिंह निर्दलीय ही काराकट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में जहां निरहुआ के सपोर्ट में सभी स्टार्स आजमगढ़ पहुंचे थे वहीं, पवन सिंह के सपोर्ट के लिए पाखी हेगड़े पहुंचीं। वो निरहुआ के चुनाव प्रचार में नहीं दिखी थी। पवन सिंह के लिए वोट मांगने गईं पाखी की फोटोज भी सामने आई है।

पवन सिंह के चुनाव प्रचार में गईं पाखी हेगड़े की बात की जाए तो ये वही भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, जिनकी एक समय पर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ जोड़ी खूब जमी थी। इतना ही नहीं, इनकी केमिस्ट्री इतनी कमाल की थी कि लोग उन्हें सच में हसबैंड वाइफ समझने लगे थे। एक समय पर दोनों स्टार्स के बीच कमाल की बॉन्डिंग भी देखा जाता था। ऐसे में अब वो निरहुआ को छोड़ पवन सिंह के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं तो ढेरों सवाल उठ गए कि आखिर एक्ट्रेस केवल उनके सपोर्ट के लिए ही क्यों गईं? जांच पड़ताल के बाद पता चला कि निरहुआ या फिर और स्टार्स की ओर से पाखी को बुलाया ही नहीं गया था। वो इसी वजह से पवन सिंह को छोड़कर किसी भी भोजपुरी स्टार के चुनाव प्रचार में नहीं पहुंची थीं।

Advertisement

निरहुआ के चुनाव प्रचार में पहुंचे थे ये सेलेब्स

आपको बता दें कि भले ही निरहुआ के चुनाव प्रचार में पाखी हेगड़े नहीं गई थीं लेकिन, भोजपुरी के जुबली स्टार के चुनाव प्रचार के लिए आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी, अंजना सिंह, अयाज खान, संजय पांडे, मनोज टाइगर और भाई प्रवेश लाल यादव पहुंचे थे। निरहुआ के चुनाव प्रचार के लिए आम्रपाली दुबे शुरू से ही निरहुआ के साथ डटी रहीं। गांव-गांव घर-घर जाकर उन्होंने एक्टर के लिए वोट मांगा। वहीं, संजय पांड ने भी उनके लिए खूब मेहनत की।

जब पवन सिंह की 'भाभी' बनी थीं पाखी हेगड़े

गौरतलब है कि पवन सिंह और पाखी हेगड़े एक-दूसरे के को-एक्टर रह चुके हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। इसमें से एक चर्चित फिल्म रही थी, 'देवर-भाभी'। इसमें एक्ट्रेस ने पवन की भाभी की रोल अदा किया था। मूवी में दोनों एक्टर्स के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कहानी देवर-भाभी के रिश्ते पर आधारित थी।

Advertisement

क्यों टूटी पाखी संग निरहुआ की जोड़ी?

अब अगर बात की जाए निरहुआ और पाखी हेगड़े की जोड़ी की तो दोनों भले ही आज साथ काम नहीं करते हैं लेकिन, वो आज भी अच्छे दोस्त हैं। वो भले ही उनके चुनाव प्रचार में नहीं गईं या फिर उन्हें नहीं बुलाया गया लेकिन, उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है। वो जब भी मिलते हैं तो बाहें फैलाकर एक-दूसरे से दोस्त के जैसे ही मिलते हैं। दोनों ने साथ में ढेरों ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। बाद में पाखी ने शादी के बाद स्क्रीन से दूरियां बना ली थी और आज वो बतौर प्रोड्यूसर फिल्मों में एक्टिव हैं। वहीं, पाखी के स्क्रीन से दूर होने के बाद निरहुआ को मोनालिसा का साथ मिला और फिर साल 2014 में इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे ने एंट्री मारी। दोनों को पहली बार साथ में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में देखा गया, जिसके बाद आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी हिट हो गई।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो