scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: यामिनी सिंह और खेसारी लाल के बीच हुई अनबन, एक-दूसरे को किया अनफॉलो, काजल राघवानी से पैचअप बना काल?

Khesari Lal-Yamini Singh Unfollow: भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जहां पवन सिंह के साथ खेसारी का पैचअप हुआ था वहीं, खेसारी से यामिनी सिंह का विवाद शुरू हो गया था। खबर है कि दोनों के बीच अनबन हो गई है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।
Written by: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 27, 2024 13:46 IST
bhojpuri adda  यामिनी सिंह और खेसारी लाल के बीच हुई अनबन  एक दूसरे को किया अनफॉलो  काजल राघवानी से पैचअप बना काल
यामिनी सिंह और खेसारी लाल के बीच हुई अनबन! (Photos- Celebs/Insta)
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा में विवाद लगता है कभी खत्म होन का नाम ही नहीं लेगा। पवन सिंह और खेसारी के बीच काफी समय तक जुबानीं जंग रही। फिर लखनऊ में हुए भोजपुरी अवॉर्ड शो में रवि किशन ने दोनों का पैचअप करवा दिया था, जिसके बाद माना जा रहा था कि अब इंडस्ट्री में विवाद खत्म हो गया है। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। जहां इस इवेंट में पवन सिंह के साथ खेसारी का झगड़ा खत्म हुआ वहीं, एक नए विवाद ने जन्म ले लिया था। इसकी वजह भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को माना जा रहा है। अब विवाद किसके बीच है। ये विवाद खेसारी और यामिनी सिंह के बीच है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के बीच अनबन आ गई है। दोनों काफी समय से साथ नहीं दिखे हैं और ना ही एक्ट्रेस ने ट्रेंडिंग स्टार के लिए कोई पोस्ट शेयर की। बल्कि दोनों एक्टर्स ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। अब अगर उनके झगड़े के बात की जाए तो इसे लेकर यूट्यूब पर तमाम वीडियोज में कहा जा रहा है कि इनके बीच अनबन की वजह एक्ट्रेस काजल राघवानी से खेसारी का पैचअप है। हालांकि, इसे लेकर इन एक्टर्स में से किसी ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है कि आखिर मामला क्या है। ये मनमुटाव शुरू कैसे हुआ। जहां, यामिनी खेसारी की तारीफ करते और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते नहीं थकती थीं आज वो उन्हें देखना तक पसंद नहीं कर रही हैं।

Advertisement

यूट्यूब पर वायरल वीडियोज की मानें तो कहा जा रहा है कि लखनऊ में आयोजित हुए भोजपुरी अवॉर्ड शो में खेसारी से पैचअप के बाद काजल राघवानी उनके साथ रैंप वॉक करते और उन्हें किस करते नजर आई थीं, जिसकी वजह खेसारी से यामिनी सिंह नाराज हो गई हैं। यामिनी सिंह अक्सर खेसारी के लिए पोस्ट लिखती थीं और उनके सपोर्ट में रहती थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि जब खेसारी की जिंदगी में काजल राघवानी की वापसी हुई तो वो यामिनी को नजरअंदाज करने लगे और इसकी वजह से यामिनी खफा हो गईं।

यामिनी ने खेसारी को यूं जलाया!

वायरल वीडियो की मानें तो बताया जा रहा है कि उस अवॉर्ड फंक्शन में जब खेसारी ने काजल के साथ एंट्री की तो उन्होंने गुस्से में खेसारी को जलाने के लिए उनके दुश्मन कहे जाने वाले एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू को चियर करने लगती हैं। वो स्टेज पर परफॉर्म करते हैं तो यामिनी जोर-जोर से हूटिंग करने लगती हैं। इसके बाद जब ट्रेंडिंग स्टार को अवॉर्ड देने के लिए बुलाया जाता है तो उससे पहले ही यामिनी सिंह गुस्से में अवॉर्ड शो को छोड़कर चली जाती हैं। हालांकि, जनसत्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

जब खेसारी को Kiss कर लुटाया था प्यार, जमकर की थी तारीफ

आपको बता दें कि यामिनी सिंह ने एक बार खेसारी के लिए कहा था कि वो पहले उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं, लेकिन जब उनके साथ काम किया और उनके बारे में करीब से जाना तो वो उन्हें अच्छे लगे। एक्ट्रेस ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। उन्होंने खेसारी को किस करते हुए एक फोटो शेयर की थी और लिखा था कि खेसारी लाल यादव से मिलने के बाद उन्होंने सीखा कि एक अच्छा इंसान, एक साफ दिल और सबको प्यार सम्मान देना, किसी के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज है। उनके जैसा मेहनती और समर्पित कोई नहीं। यामिनी ने आगे लिखा था कि पहले वो उनकी निंदा करती थीं लेकिन, उनसे मिलने के बाद और उनको अपने काम में इतनी मेहनत करता देखने के बाद एक्ट्रेस के दिल में एक्टर लिए बहुत सम्मान भर गया। भोजपुरी एक्ट्रेस ने ये पोस्ट एक प्रशंसक के तौर पर शेयर की थी और उम्मीद जताई थी कि एक दिन लोग खेसारी को समझेंगे की असल में वो कितने नेक दिल इंसान हैं।

इतना ही नहीं, यामिनी ने आगे ये भी लिखा कि खेसारी हर चीज के हकदार हैं। एक्ट्रेस ने अंत में लिखा था कि अगर किसी ने उनकी मेहनत देखी थी और उसकी प्रशंसा की थी तो वो सिर्फ खेसारी ही हैं। यामिनी ने इस दौरान उन्हें अपनी प्रेरणा बताया था। गौरतलब है कि खेसारी और यामिनी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। इसके पहले उनकी जोड़ी म्यूजिक वीडियो से हिट हुई थी। बाद में 'गॉडफादर' जैसी फिल्मों में खेसारी के साथ अभिनय किया था।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो