होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bhojpuri Adda: 'अगर वाइफ का अफेयर होता तो?', भोजपुरी स्टार खेसारी लाल बोले- 'मेरी बीवी द्वापर की नहीं कलयुग की हैं…'

Khesari Lal Yadav On Wife Extra Marrital Affair: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर बात की है और कहा कि उनकी वाइफ द्वापर की नहीं बल्कि कलयुग की है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: July 05, 2024 14:45 IST
वाइफ के अफेयर पर बोले खेसारी लाल। (Photo- Jansatta)
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। उनका नाम एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ काफी जुड़ा था। यहां तक कि इनके विवादों के दौरान शादी तक की बात कही गई थी। हालांकि, अब दोनों का विवाद खत्म हो गया है और वो फिर से अच्छे दोस्त हो गए हैं। इसी बीच खेसारी लाल से एक इंटरव्यू में उनकी वाइफ को लेकर सवाल किया गया कि अगर उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता तो क्या होता? इस पर ट्रेंडिंग स्टार ने बिल्कुल डेयरिंग जवाब दिया है।

दरअसल, खेसारी लाल यादवा हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पोडकास्ट में आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने करियर और जिंदगी को लेकर दिलचस्प बातें की साथ ही कई खुलासे भी किए है। इस दौरान एंकर शुभांकर मिश्रा ने उनसे सवाल किया कि अगर उनकी वाइफ का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता तो क्या होता? इस पर खेसारी का जवाब दाद देने वाला था। उन्होंने कहा, 'मेरी पत्नी कलयुग की पत्नी है। द्वापर में नहीं है। जिस जगह पर मैं हूं अगर उस जगह पर मेरी वाइफ भी होती ना तो उसके भी अफेयर होते।'

Advertisement

खेसारी लाल यहीं नहीं रुकते हैं। वो आगे कहते हैं, 'जितनी भी शादीशुदा महिला हैं, जो इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। क्या उनके अफेयर नहीं होते? उनके लफड़े नहीं होते हैं। क्योंकि होता ये है कि जब हम किसी के साथ रहते हैं 3-4-5 महीने तो जानवरों से लगाव हो जाता है।' उनके इस बयान पर एंकर उनकी जमकर तारीफ करते हैं और ईमानदारी की दाद देते हैं।

Advertisement

काजल राघवानी संग रही अफेयर की चर्चा

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की पर्सनल लाइफ की चर्चा खूब रही है। दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसकी वजह से उनके अफेयर की चर्चा खूब रही है। हालांकि, दोनों एक्टर्स ने अपने रिश्ते को हमेशा ही दोस्ती का नाम दिया है। लेकिन, जब विवाद शुरू हुआ तो एक्टर ने काजल पर धोखा देने का आरोप लगाया था। वहीं, काजल राघवानी ने उनसे शादी करने की बात कही थी। करीब दो साल बाद इनका विवाद अब खत्म हो चुका है और लखनऊ के इवेंट में दोनों स्टार्स को साथ देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस को खेसारी को किस करते हुए देखा गया था। इनकी जोड़ी की काफी चर्चा रही थी।

Advertisement
Tags :
BhojpuriBhojpuri AddaEntertainment NewsKhesari Lal yadav
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement