होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bhojpuri Adda: विवादों के बाद रिलीज हुई खेसारी की फिल्म 'रंग दे बसंती', दमदार क्लाइमेक्स के साथ झकझोर देने वाली है मूवी की कहानी

Bhojpuri Film Review: खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रंग दे बसंती' को तमाम विवादों के बाद फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। मूवी को दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 08, 2024 15:50 IST
भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' रिलीज। (Photo- Jansatta)
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक एक्टर्स हैं। लेकिन, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की बात ही अलग है। वो सिनेमा जगत के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाते हैं। उनकी कोई भी फिल्म या गाना आता है तो इंटरनेट पर छा ही जाता है। ऐसे में पिछले कुछ समय से वो अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' (Rang De Basanti) को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म काफी समय से विवादों में रही। इसकी वजह इसका टाइटल रहा है। हालांकि, अब ये विवाद खत्म हो चुका है और फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। मूवी को 250 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसमें खेसारी लाल के साथ रति पांडे और डायना खान अहम रोल में हैं। ऐसे में चलिए आपको इस भोजपुरी मूवी के बारे में बता रहे हैं…

क्या है कहानी?

भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। इसका निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने किया है। इसकी कहानी देश प्रेम से ओत-प्रोत है। इसमें एक परिवार और संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है। इसमें तीन पीढ़ियों की कहानी को दिखाया गया है, जो देश प्रेम को अपने पारिवारिक और भावनात्मक रिश्ते से उपर लेकर चलती है। प्रेमांशु सिंह ने इसकी कहानी को बारीकी से कुछ इस कदर पिरोया है, दर्शकों को भरोसा ही नहीं हो पा रहा है कि भोजपुरी में भी ऐसी फिल्में बन सकती हैं। फिल्म का दमदार क्लाईमैक्स मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला है।

Advertisement

अलग दिखा खेसारी का लुक, जीता दिल

अगर फिल्म में खेसारी लाल यादव और बाकी के एक्टर्स की एक्टिंग की बात की जाए तो भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। उन्होंने कमाल का अभिनय किया है। उनका अभी तक से एकदम अलग ही अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। उनका एक्शन अवतार दर्शकों को भा गया है।

Advertisement

वहीं, टीवी की दुनिया की जानी-मानी अदाकारा रति पांडे भी इस फिल्म की मजबूत कड़ी हैं, जिनकी यह पहली भोजपुरी फिल्म है। उनका गजब का स्वैग देखने के लिए मिला है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री डायना खान भी हैं। उनकी भी ये पहली भोजपुरी फिल्म है। उन्होंने मूवी में अपने काम से दर्शकों का ध्यान खींचा है। दोनों ही एक्ट्रेस ने अपने-अपने किरदारों को बखूबी निभाया है और अपनी अदाकारी से प्रभावित किया है। इसके अलावा राज प्रेमी, आमिर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं और कमाल का अभिनय किया है।

कैलाश खेर और ऋचा शर्मा की आवाज ने फूंकी जान

भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' का म्यूजिक और गाने कमाल के हैं। भला हो भी क्यों ना आवाज जो कैलाश खेर और ऋचा शर्मा जैसे सिंगर्स ने दी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भोजपुरी में दलेर मेहंदी, कैलाश खेर और ऋचा शर्मा जैसे सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। इनकी आवाज में गाए गानों ने मूवी में जान ही फूंक दी है। इसके गाने और म्यूजिक फिल्म की हर कड़ी को जोड़ने का काम करता है।

इस फिल्म के संगीतकार ओम झा और कृष्णा बेदर्दी हैं, जबकि गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ. कृष्णा एन शर्मा, कृष्णा बेदर्दी, सत्या सावरकर हैं। फिल्म के संगीत में खेसारी लाल यादव, कल्पना, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, जितेश शंकर, संध्या सरगम, अंकिता मिश्रा परब की आवाज कर्णप्रिय है।

कसा हुआ निर्देशन

वहीं, फिल्म 'रंग दे बसंती' के डायरेक्शन की बात की जाए तो प्रेमांशु सिंह ने इसका डायरेक्शन किया है। उन्होंने फिल्म 'रंग दे बसंती' अनोखे और मनोरंजक तरीके से स्क्रीन पर परोसा है। उन्होंने इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से साबित कर दिया कि आभासी दुनिया को दर्शकों के समक्ष कैसे प्रस्तुत किया जाता है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और उनके निर्देशन ने कहानी को और जीवंत कर दिया है। फिल्म में उनके द्वारा एक सार्थक संदेश को सरलता और संवेदनशीलता से पेश किया गया है, जो फिल्म की मजबूत कड़ी में से एक है। उन्होंने फिल्म के सभी किरदारों को बराबर स्पेस दिया है।

अंत में कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि 'रंग दे बसंती' एक मनोरंजक फिल्म है। ये भोजपुरी सिनेमा में एक नया मानदंड स्थापित करती है। ये फिल्म सामाजिक संदेश भी देती है। भले इस फिल्म को शुरुआती दौर में विवादों से गुजरना पड़ा है, लेकिन थियेटर में फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। ये भोजपुरी पर लगे अश्लीलता के धब्बे को भी धोती है।

Advertisement
Tags :
BhojpuriEntertainment NewsKhesari Lal yadav
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement