होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bhojpuri Adda: पिता ने बेचा चना, खुद लगाया लिट्टी का ठेला, फिर शत्रुघन से खेसारी बन हर महीने करोड़ों छापते हैं भोजपुरी स्टार

खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें ट्रेंडिंग स्टार के नाम से जाना जाता है। उनके गाने ही नहीं बल्कि फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन करती हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं वो कैसे फिल्मों और गानों से करोड़ों छापते हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 20, 2024 13:37 IST
खेसारी लाल यादव की कमाई। (Photo- Khesari Lal Yadav/Insta)
Advertisement

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों फिल्म 'रंग दे बसंती' को लेकर चर्चा में हैं। 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने एक हफ्ते में ही 80 लाख से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। ऐसे में आज भी ये मूवी बॉक्स ऑफिस अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। खेसारी की कोई भी फिल्म हो या फिर गाना रिलीज होते ही वो इंटरनेट पर छा जाता है। यही वजह है कि उन्हें 'हिट मशीन' भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं शत्रुघन से खेसारी बने एक्टर इंडस्ट्री के टॉप और हाइएस्ट पेड एक्टर हैं। वो सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि स्टेज शोज से भी मोटा पैसा कमाते हैं। चलिए बताते हैं उनकी कमाई के बारे में…

खेसारी लाल यादव ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक महीने में तीन से चार स्टेज शोज कर लेते हैं और एक शो के लिए 10 लाख रुपए बतौर फीस लेते हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि वो अपने करीबियों से ये फीस कम ही लेते हैं। उनसे केवल 3-4 लाख ही लेते हैं। ऐसे में देखा जाए तो खेसारी लाल एक महीने में 3-4 स्टेज शोज करके 30-40 लाख रुपए कमा लेते हैं। वहीं, एक फिल्म को करने के लिए भी वो अच्छी खासी रकम लेते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर एक फिल्म के लिए 50-60 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

Advertisement

एक गाने के लिए लेते हैं 10 लाख!

ऐसे में अब अगर स्टेज शोज और फिल्मों की इनकम को मिलाया जाए तो वो एक करोड़ के करीब एक महीने में ही पैसे छाप लेते हैं। इसके साथ ही अगर भोजपुरी स्टार की म्यूजिक वीडियो से होने वाली कमाई की बात की जाए तो रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि वो एक गाने के लिए करीब 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

Advertisement

क्या है खेसारी लाल की नेटवर्थ?

बहरहाल, अगर खेसारी लाल की नेटवर्थ की बात की जाए तो वो करीब 14 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसमें उनके पास लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी भी है, जिसे उन्होंने पिछले साल यानी कि 2023 में खरीदी थी। इसकी कीमत करीब 2 से ढाई करोड़ है। इतना ही नहीं एक्टर के पास करोड़ों की प्रॉपर्टीज भी हैं। बताया जाता है कि भोजपुरी स्टार के पास मुंबई में 18-20 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

पिता ने बेचा चना, खुद लगाया लिट्टी का ठेला

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव की लाइफ संघर्षों से भरी रही है। उनका बचपन बेहद ही गरीबी में बीता है। जब वो छोटे थे तो खेसारी के पिता चना बेचकर घर का खर्च चलाते थे। वहीं, जब खेसारी बड़े हुए तो उन्होंने पिता का हाथ बटाने के लिए भैंस का दूध बेचना शुरू कर दिया था। फिल्मों में आने से पहले उनका नाम शत्रुघन था, जिसे उन्होंने बाद में बदलकर खेसारी कर दिया था। इसके बाद वो अपने इसी नाम से फेमस हुए और आज इंडस्ट्री में राज करते हैं।

इतना ही नहीं, खेसारी लाल गायिकी में काफी शौक था। इसके लिए उन्होंने फौज की नौकरी तक छोड़ दी थी। इसके बाद दिल्ली आकर उन्होंने लिट्टी-चोखा का ठेला लगाना शुरू कर दिया था। यहां उन्हें काफी मशक्कत उठानी पड़ी। खुद के पैसे जुटाकर उन्होंने अपनी पहली कैसेट बनाई थी। हिट होने के बाद भोजपुरी स्टार ने कभी पलटकर नहीं देखा।

Advertisement
Tags :
Bhojpuri AddaEntertainment NewsKhesari Lal yadav
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement