scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: खेसारी लाल की वो फिल्म, जिसने भोजपुरी स्टार को बनाया बॉक्स ऑफिस का बादशाह, पहुंची 16 करोड़ के पार!

Khesari Lal Yadav Sangharsh: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी वजह से वो बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन गए हैं। इससे उन्हें इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 27, 2024 17:11 IST
bhojpuri adda  खेसारी लाल की वो फिल्म  जिसने भोजपुरी स्टार को बनाया बॉक्स ऑफिस का बादशाह  पहुंची 16 करोड़ के पार
खेसारी लाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म। (Photo- Khesari Lal/Insta)
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। गायिकी से करियर शुरू करने वाले खेसारी आज एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं और बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह कहे जाते हैं। उन्हें हिट मशीन भी कहा जाता है। ऐसे में आज हम आपको उनकी उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिससे ना केवल उन्हें नई पहचान बल्कि बॉक्स ऑफिस का बादशाह कहा जाने लगा। अब उनकी उस फिल्म का जलवा यूट्यब पर भी कायम है। इसका दूसरा पार्ट भी आ चुका है। इसके जरिए खेसारी ने इंडस्ट्री को एक नई परिभाषा दी है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संघर्ष' के बारे में। इसे साल 2018 में रिलीज किया गया था। मूवी में खेसारी के साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी ने लीड रोल प्ले किया था और इसमें दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। वहीं, इसकी कहानी की क्रिटिक्स के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स ने भी जमकर तारीफ की थी। इसमें रितु सिंह, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य और संजय महानंद जैसे एक्टर्स भी अहम रोल में थे। इसका निर्देशन पराग पाटिल ने किया था। पराग सामाजिक फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं। इसके प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार थे।

Advertisement

आपको बता दें कि इस भोजपुरी फिल्म की खास बात ये थी कि इसका निर्माण अश्लीलता से परे किया गया था। इसमें एक्शन और रोमांस का भरपूर डोज मिला था। साथ ही फिल्म का कॉन्सेप्ट समाज को आइना दिखाना था। मूवी ने सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। ऐसे में अब इसका जलवा यूट्यूब पर भी कायम है। इसे 163 मिलियन यानी कि 16 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

रिलीज हो चुका फिल्म का सीक्वल

गौरतलब है कि 'संघर्ष' की हिट के बाद खेसारी लाल यादव की इस फिल्म का दूसरा सीक्वल भी आ रिलीज किया जा चुका है। इसका टाइटल 'संघर्ष 2' था। इसमें विवादों के चलते काजल राघवानी को कास्ट नहीं किया गया था, जिसकी वजह से साउथ एक्ट्रेस मेघाश्री ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया था, जिसमें एक्शन से लेकर रोमांस तक का भरपूर डोज देखने के लिए मिला था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त झंडे गाड़े थे। इसकी तुलना बॉलीवुड से होने लगी थी। इस मूवी के बाद खेसारी को बॉक्स ऑफिस का बेताज बादशाह कहा जाने लगा है। फिल्म में खेसारी और मेघा के अलावा एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने भी अहम भूमिका प्ले की थी।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो