scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: 10 करोड़ के बजट में बनीं खेसारी की 'रंग दे बसंती', 5 दिन में कमा डाले इतने, 250 सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

Khesari Lal Yadav Bhojpuri film: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म 'रंग दे बसंती' इन दिनों काफी चर्चा में है। मूवी सिनेमाघरों में हिट है। इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 13, 2024 14:16 IST
bhojpuri adda  10 करोड़ के बजट में बनीं खेसारी की  रंग दे बसंती   5 दिन में कमा डाले इतने  250 सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज
खेसारी की फिल्म 'रंग दे बसंती' ने कमाए इतने। (Photo- Jansatta)
Advertisement

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों फिल्म 'रंग दे बसंती' को लेकर चर्चा में हैं। मूवी को 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले ये अपने टाइटल की वजह से विवादों में घिरी हुई थी। ऐसे में जब फिल्म को विवादों के बाद रिलीज किया गया तो सिनेमाघरों में जनसैलाब उमड़ गया। इसे पैन इंडिया रिलीज किया गया है। इसके निर्माता एसआरके म्यूजिक प्रस्तुतकर्ता रौशन सिंह हैं। ऐसे में अब इसकी कमाई को लेकर कहा जा रहा है कि खेसारी लाल यादव स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इतिहास रचने जा रही है। बताया जा रहा है कि मूवी की ओपनिंग 60 लाख के साथ हुई। अब पांच दिन के बाद इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने के लिए मिला है।

भोजपुरी में बहुत कम ही होता है कि कोई फिल्म पैन इंडिया से रिलीज हो। ऐसे में खेसारी की फिल्म 'रंग दे बसंती' को पैन इंडिया रिलीज किया गया तो ये एक्टर और इंडस्ट्री के लिए बड़ी बात है। इसके पहले रवि किशन की फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' को पैन इंडिया रिलीज किया गया था। खेसारी की फिल्म पर वापस आते हैं। इसमें उनके साथ बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस रति पांडे के साथ डायना खान भी हैं। इसे 250 से ज्यादा सिनेमाघरों से रिलीज किया गया था और सभी सिनेमाघरों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इसे मल्टीप्लेक्स में भी रिलीज किया गया है, जिसके बाद मूवी ने 5 दिनों में 80 लाख रुपए की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

Advertisement

10 करोड़ है फिल्म का बजट!

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' के बजट की बात की जाए तो इसे भोजपुरी की सबसे बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मूवी का कुल बजट 10 करोड़ रुपए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म कुछ ही दिनों में अपना बजट वसूल कर लेगी।

दिलचस्प है कि भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' को ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, अहमदाबाद, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हैदराबाद,चेन्नई और मध्य प्रदेश में भी रिलीज किया गया है। इसके डायरेक्टर प्रेमांशु सिंह हैं।

Advertisement

फिल्म की सफलता को लेकर पीआर रंजन सिन्हा का कहना है कि रौशन सिंह ऐसी ही फिल्में बनाना चाहते हैं, जिसे मल्टीप्लेक्स में रिलीज किया जा सके। उन्होंने भी कहा कि मल्टीप्लेक्स में फिल्म को अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। बहरहाल, सकारात्मक सोच के बीच देखना दिलचस्प होगा कि विवादों में फंसी खेसारी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस और कितनी कमाई कर पाती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो