scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: भोजपुरी एक्ट्रेस पूजा गांगुली संग शादी के बंधन मे बंधे कुलदीप कुमार? दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में सामने आई फोटो

भोजपुरी एक्टर कुलदीप कुमार और पूजा गांगुली की एक फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद दोनों कलकार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 21, 2024 16:00 IST
bhojpuri adda  भोजपुरी एक्ट्रेस पूजा गांगुली संग शादी के बंधन मे बंधे कुलदीप कुमार  दूल्हा दुल्हन के जोड़े में सामने आई फोटो
भोजपुरी अभिनेत्री पूजा गांगुली ने की शादी? (Photo- Team Pooja Ganguly)
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर कुलदीप कुमार अपनी निजी जिंदगी को लेकर हेडलाइन्स में आ गए हैं। उन्हें लेकर चर्चा जोरों पर है कि वो शादी के बंधन में बंध गए हैं। दुल्हे के जोड़े में सजे-धजे उनकी फोटो भी सामने आई है, जिसमें उन्हें दुल्हन बनीं एक्ट्रेस पूजा गांगुली के साथ देखा जा सकता है। दरअसल, कुलदीप और पूजा गांगुली की शादी का मामला रियल का नहीं रील का है। चलिए बताते हैं पूरा मामला।

दरअसल, एक्टर कुलदीप कुमार और एक्ट्रेस पूजा गांगुली अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'प्रोडक्शन नं 1' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में दोनों ही लीड रोल में हैं। ऐसे में फिल्म में दोनों कलाकारों को लेकर मेकर ने शादी का सीक्वंस रखा है, जिसे हाल ही में सूट किया गया है। इसके सेट से ही पूजा गांगुली और कुलदीप की फोटो सामने आई है। इसमें दोनों ही एक्टर्स दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में साथ में खूब जंच रहे हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस जोड़ी पर रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए हैं। फिल्म का निर्माण रिलफील एटरटेनऱ फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

Advertisement

यहां चल रही पूजा गांगुली की फिल्म की शूटिंग

आपको बता दें कि कुलदीप और पूजा गांगुली अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म की शूटिंग इन दिनों बोकारो, झारखण्ड के मनोरम जगहों पर कर रहे हैं। फिल्म में इनकी शादी का सीक्वंस भी हाल ही में शूट किया गया है। अब तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके निर्माता ललित कुमार शर्मा हैं। निर्देशक सुमित सागर, संगीतकार राकेश पांडेय, गीतकार संजय स्नेही,संवाद एबी मोहन हैं।

इस भोजपुरी फिल्म को लेकर निर्माता का कहना है कि फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है। इसमें एक परिवार की कहानी को दिखाया गया है। इसमें भोजपुरी सिनेप्रेमी को ध्यान में रखकर एक से बढ़कर एक गीत भी फिल्माए जा रहा हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं किया गया है। इसे जब फाइनल किया जाएगा तो इसकी आधिकारिक जानकारी भी दी जाएगी। गौरतलब है कि पूजा गांगुली इसके पहले खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म 'फरिश्ता' में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने एक्टिंग के साथ ही अपनी सादगी से भी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो