scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: फेक MMS, शादीशुदा एक्टर से अफेयर, एकता कपूर से लिया पंगा, भोजपुरी की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन हैं रानी चटर्जी की ऑनस्क्रीन देवरानी

kajal Raghwani: भोजपुरी में यूं तो कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के जरिए स्क्रीन पर राज करती हैं। ऐसे में आज आपको उस हीरोइन के बारे में बता रहे हैं, जो एक्टिंग में तो माहिर है ही साथ उनसे जुड़े काफी विवाद भी रहे हैं। चलिए बताते हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 25, 2024 16:13 IST
bhojpuri adda  फेक mms  शादीशुदा एक्टर से अफेयर  एकता कपूर से लिया पंगा  भोजपुरी की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन हैं रानी चटर्जी की ऑनस्क्रीन देवरानी
काजल राघवानी। (Photos- Kajal Raghwani/Insta)
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा का कद समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है। यहां आज ना केवल यूपी-बिहार की हीरोइन काम कर रही हैं बल्कि बॉलीवुड, टीवी और साउथ फिल्मों की अभिनेत्रियां भी काम कर रही हैं। वहीं, भोजपुरी में उन एक्ट्रेसेस का बाहें फैलाकर स्वागत भी किया जाता है। ऐसे में कुछ एक्ट्रेस अपनी पहचान बना पाती हैं तो कुछ एकाध फिल्में करके गायब हो जाती हैं। इसी में से एक खूब नाम कमा चुकी एक्ट्रेस काजल राघवानी हैं, जो गुजरात से ताल्लुक रखती हैं लेकिन भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। वो जितनी अपनी एक्टिंग और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, उससे कम उनसे जुड़े विवाद भी नहीं रहे हैं। शादीशुदा एक्टर से अफेयर से लेकर फर्जी एमएमएस लीक तक काजल से जुड़े कई विवाद रहे हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में…

दरअसल, काजल राघवानी से जुड़े विवादों की चर्चा इसलिए होने लगी है क्योंकि पिछले कुछ समय से वो अपनी फिल्म 'बड़की बहु छोटकी बहु' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उन्होंने रानी चटर्जी के साथ काम किया है। इसमें दोनों देवरानी और जेठानी बनी हैं। फिल्म में इनके बीच काफी अच्छा बॉन्ड दिखाया गया है। रानी की लेटेस्ट पोस्ट की मानें तो फिल्म को सिनेमाघरों के बाद अब टीवी पर भी स्ट्रीम किया जा रहा है। इसी बीच काजल के पुराने किस्सों की चर्चा होने लगी है।

Advertisement

शादीशुदा एक्टर से अफेयर

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी के बारे में कौन नहीं जानता है। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। दोनों ने साथ में इतनी ज्यादा फिल्मों में काम किया है कि कई बार इनके रिश्ते पर सवाल भी उठ चुके हैं। लेकिन, दोनों ने उस समय अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था। ऐसे में खेसारी और काजल के अफेयर को लोगों ने उस दिन कंफर्म मान लिया, जिस दिन इनके बीच विवाद हुआ और खेसारी ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया साथ ही एक्ट्रेस ने उनसे शादी करने की बात कही थी। गुस्साई काजल ने कहा था कि क्या वो अपनी बीवी और बच्चे को छोड़कर उनसे शादी करेंगे? हालांकि, जैसे-तैसे इनका विवाद बाद में शांत हुआ और फिर वो अलग हो गए और साथ काम नहीं किया। हालांकि, बाद में दोनों ने अपने गिले-सिकवे दूर कर लिए और आज वो फिर से बतौर एक्टर साथ हैं।

एकता कपूर से लिया था पंगा

इतना ही नहीं, काजल राघवानी ने तो एक बार टीवी की क्वीन एकता कपूर से पंगा तक ले लिया था। ये बात 2020 की है। उस समय एकता कपूर की एक सीरीज 'xxx: Uncensored 2' रिलीज हुई थी। इस दौरान एकता पर आरोप था कि सीरीज के जरिए वो भारतीय सेना और उसकी वर्दी का अपमान कर रही हैं। विवाद बढ़ा तो काजल भी अपने विचारों को रखने से पीछे नहीं रहीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एकता को देश के जवानों का सम्मान करने की सलाह दे दी थी।

Advertisement

वायरल हुआ था फेक एमएमएस

काजल राघवानी से जुड़ा एक और विवाद काफी रहा है। एक बार सोशल मीडिया पर फेक एमएमएस लीक हुआ था, जिसे लेकर दावा किया गया था उसमें आपत्तिजनक स्थिति में दिखी लड़की भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी हैं। हालांकि, वो वीडियो एडिट किया हुआ था। जब तक सच्चाई पता चली तब तक काजल को लोगों ने सोशल मीडिया बुरा-भला कह डाला था। इसे लेकर काफी विवाद हो चुका था। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी भी इस पर रिएक्ट नहीं किया।

प्रदीप पांडे चिंटू से जुड़ चुका नाम

इसके साथ ही, जब खेसारी से काजल राघवानी का विवाद हुआ और उनके साथ उनकी जोड़ी टूटी तो एक्ट्रेस उसके बाद चिंटू पांडे के साथ लगातार काम करने लगीं। उनकी पोस्ट पर भी कमेंट्स करने लगीं। एक बार वैलेंटाइन पोस्ट को लेकर वो चर्चा में आईं, जिसमें उनके साथ प्रदीप पांडे चिंटू भी थे। इसके बाद से उनके अफेयर की खबरें आने लगीं। दोनों ने इस चर्चा के बीच बैक टू बैक कई फिल्मों में काम किया। इसमें 'पड़ोसन' और 'होते होते प्यार हो गया' जैसी फिल्में शामिल हैं।

आपको बता दें कि काजल राघवानी ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं, लेकिन उनसे जुड़ा विवाद भले ही कोई भी रहा हो मगर, उन्होंने कभी इन विवादों का असर अपने करियर पर नहीं पड़ने दिया।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो