scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: भोजपुरी की वो एक्ट्रेस, जिसकी हेलन से होती थी तुलना, 11 साल किया राज फिर एक्टिंग से बना ली दूरियां

भोजपुरी सिनेमा जगत में कई एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने लंबे समय तक स्क्रीन पर राज किया। इसमें पाखी हेगड़े जैसी अभिनेत्री हैं। इसी में से एक आइटम क्वीन कही जाने वाली सीमा सिंह भी हैं। आज वो पर्दे से गायब हैं लेकिन एक समय पर सिक्का चलता था। चलिए बताते हैं उनके बारे में...
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 11, 2024 07:29 IST
bhojpuri adda  भोजपुरी की वो एक्ट्रेस  जिसकी हेलन से होती थी तुलना  11 साल किया राज फिर एक्टिंग से बना ली दूरियां
भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह का आज जन्मदिन है। (Photos- Jansatta)
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा आज पीक पर है। यहां पर ना केवल यूपी-बिहार बल्कि बॉलीवुड, साउथ और टीवी एक्ट्रेसेस भी काम करने के लिए अवसर तलाश रही हैं। आज भले ही ग्लैमरस एक्ट्रेस की इंडस्ट्री में बहार है लेकिन, गुजरे जमाने में भी भोजपुरी में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस रही हैं, जो कि अब स्क्रीन से दूरी बना चुकी हैं। इसी में से आज हम आपको भोजपुरी की आइटम क्वीन सीमा सिंह के बारे में बता रहे हैं। वो आज भले ही पर्दे से दूर हैं लेकिन एक समय था जब उनका सिक्का चलता था। उन्होंने लीड एक्ट्रेस तो काम नहीं किया मगर आइटम नंबर के लिए काफी पॉपुलर रही हैं और मेकर्स की पहली च्वॉइस थीं। उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस हेलन से की जाती थी। चलिए बताते हैं।

दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सीमा को कोई सनी लियोनी तो कोई हेलन कहता था। लेकिन, इंडस्ट्री में वो आइटम क्वीन के नाम से भी जानी जाती हैं। वो फिल्मों में 11 साल तक एक्टिव रही हैं और स्क्रीन पर अपना जादू चलाती रही हैं। उन्होंने अपने करियर में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। यही नहीं, एक्ट्रेस अब फिल्मों से दूर हैं और राजनीति में भी एक्टिव हैं। उन्होंने चिराग पासवान की पार्टी की सदस्यता ली हुई है।

Advertisement

फिल्मों में नहीं करना चाहती थीं लीड एक्ट्रेस का रोल

सीमा सिंह ने अपने करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और ज्यादातर फिल्मों में एक्ट्रेस ने आइमट सॉन्ग्स ही किए हैं। इसे लकर एक्ट्रेस ने न्यूज 18 हिंदी से कहा था कि ऐसा नहीं है कि उन्हें लीड रोल नहीं मिलते थे लेकिन वो करना नहीं चाहती थीं। इसके पीछे की वजह को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा था कि 20-25 दिन तक एक ही जगह रहना होता है। इसमें हालत खराब हो जाती है। इससे अच्छा वो आइमट सॉन्ग्स को मानती हैं। इसमें केवल एक से 3-4 दिन का काम होता है फिर अपने घर चले जाना होता है। सीमा सिंह ने आइटम नंबर के अलावा पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ ‘चोरवा बनल दमाद’ (Chorva Banal Damad) और खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के साथ ‘साथिया’ (Sathiya) जैसी भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग की है।

कभी 10 हजार फीस लेती थीं सीमा सिंह

सीमा सिंह शुरुआती करियर में एक आइटम नंबर के लिए कभी 10 हजार रुपए ही लिया करती थीं। लेकिन, काम करते-करते वो अपनी अदाओं और एक्टिंग से काफी पॉपुलर हो गईं, जिसके बाद लाखों में फीस लेने लगीं। उनके डांस नंबर्स देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस हेलन से तुलना की जाती थी। फैंस का मानना था कि उनका डांस नंबर हेलन की याद दिलाता है। सीमा सिंह की पहली फिल्म 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाइके' थी। इसे 2008 में रिलीज किया गया था। इसमें उन्होंने आइटम सॉन्ग '11 नंबर गाड़ी चले 80 के रफ्तार में' में किया था। इसे काफी पसंद किया गया था और इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आपको बता दें कि सीमा सिंह भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, बंगाली और राजस्थानी फिल्मों में भी आइटम डांस कर चुकी हैं।

Advertisement

शादी करके हुईं सेटल और पर्दे से बना ली दूरियां

गौरतलब है कि सीमा सिंह ने शादी के बाद पर्दे से दूरियां बना ली थी। उन्होंने 13 मार्च, 2019 को शादी की थी। उन्होंने पटना बेस्ट बिजनेस मैन सौरव कुमार से शादी की थी। लेकिन, वो शादी से पहले एक साल तक रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद सात फेरे लेने का फैसला किया था। शादी के एक साल के बाद एक्ट्रेस ने परिवार के लिए एक्टिंग और भोजपुरी सिनेमा से दूरियां बना ली थी। अब वो एक्टिंग से दूर वेब सीरीज और फिल्में प्रोड्यूस कर रही हैं। सीमा सिंह ने न्यूज 18 हिंदी को बातचीत में बताया था कि उन्होंने फिल्मों से इसलिए दूरियां बना ली थी क्योंकि वो कम से कम 5-6 साल अपने फैमिली को देना चाहती थीं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो