होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bhojpuri Adda: कभी कल्लू के साथ रही अफेयर की चर्चा, अब चिराग पासवान पर दिल हारीं भोजपुरी एक्ट्रेस, बताया 'क्रश'

मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट में नवनिर्वाचित सांसद चिराग पासवान को भी मंत्री पद मिला है। ऐसे में अब उनके खूब वीडियोज वायरल हो रहे हैं। उनकी क्यूटनेस के खूब चर्चे हो रहे हैं। इसी बीच अब भोजपुरी एक्ट्रेस ने उन्हें अपना क्रश बताया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 15, 2024 14:24 IST
चिराग पासवान पर दिल हारीं भोजपुरी एक्ट्रेस (Photos- Celebs/Insta)
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आने और मोदी सरकार 3.0 के सत्ता में आने के बाद उनके कैबिनेट के मंत्रियों की चर्चा खूब होने लगी है। इसी में से एक नाम चिराग पासवान का है, जो एनडीए के गठबंधन में शामिल हैं। उन्हें बिहार में पांच सीट दी गई थी और पांचों पर जीत का परचम लहराकर मोदी कैबिनेट में मंत्री पद हासिल किया है। ऐसे में अब इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं। इसी फेहरिस्त में एक भोजपुरी एक्ट्रेस का भी नाम शामिल हो गया है। उन्होंने अपने दिल की बात कही है।

दरअसल, चिराग पासवान पर अपना दिल हारने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि निशा दुबे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नवनिर्वाचित सांसद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें शपथ लेते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने मीम के जैसे वीडियो को शेयर किया है, जिसमें पहले देखा जा सकता है कि निशा दुबे नजर आती हैं और बैकग्राउंड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का डायलॉग सुनाई देता है कि 'औरत को आखिर चाहिए क्या?' इसके बाद चिराग का वीडियो आ जाता है, जिसमें वो अपना नाम लेते दिख रहे हैं। उनकी स्माइल करते हुए कई वीडियोज को इसमें एडिट किया गया है।

Advertisement

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

अब भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने के साथ ही लिखा, 'क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।' साथ ही अभिनेत्री ने वीडियो को चिराग पासवान को टैग भी किया है। निशा दुबे की ये पोस्ट वायरल हो रही है। इस पर लोगों के खूब रिएक्शन भी सामने आए हैं। अगर लोगों की प्रतिक्रिया की बात की जाए तो एक ने लिखा, 'बियाह कर ल बढ़िया रही।' दूसरे ने लिखा, 'जलवा है भइया का।' तीसरे ने लिखा, '45 साल का लड़का है।' इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, 'बॉलीवुड छोड़ चुके हैं। अब पॉलिटिक्स करते हैं।' इसी तरह से भोजपुरी एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement

कल्लू संग रही अफेयर की चर्चा

आपको बता दें कि निशा दुबे भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। एक समय था जब करियर के शुरुआती दौर में उनका नाम भोजपुरी स्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू के साथ चमका था। दोनों ने साथ में कई एलबम्स में काम किए थे। इस बीच उनकी नजदीकियों की खबरें भी खूब रही थी। लेकिन बाद में इनके रिश्ते में दरार आ गई थी। इसके बाद ये जोड़ी टूट गई फिर वो साथ कभी नजर नहीं आए। बहरहाल, निशा रांची से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 7 अगस्त, 1999 को हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली की पढ़ाई झारखंड के जेएम कॉलेज भुरंकुडा से की है। वो आईएएस अफसर बनना चाहती थीं। लेकिन तकदीर को कुछ और मंजूर था।

Advertisement
Tags :
BhojpuriBhojpuri ActorEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement