होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bhojpuri Adda: 'ये फीलिंग्स…', सिजलिंग अवतार शेयर कर अक्षरा सिंह ने बयां किया हाल-ए-दिल, लोग बोले- 'फायर ब्रिगेड मंगवा दें…?'

Akshara Singh Photoshoot: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने सिजलिंग अवतार शेयर कर अपना हाल-ए-दिल बयां किया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 17, 2024 19:02 IST
अक्षरा सिंह का लेटेस्ट फोटोशूट। (Photos- Akshara Singh/Insta)
Advertisement

भोजपुरी से लेकर 'बिग बॉस' तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन की फिल्म से की थी और आज वो इंडस्ट्री में राज करती हैं। अक्षरा भोजपुरी की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं। ऐसे में अब उन्होंने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर कर अपने दिल का हाल बयां किया है। उनकी तस्वीरें देख लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

दरअसल, अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पानी के झरने के नीचे सिजलिंग पोज दे रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। फोटोज में देख सकते हैं कि उनकी नशीली आंखें, उलझे बाल और चेहरे पर मुस्कुराहट ने खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस का ये सिजलिंग अवतार सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया है। उन्होंने इसे साझा करने के साथ ही लिखा, 'मुझे इस फीलिंग्स से प्यार है।' अब फोटोज के सामने आने के बाद लोगों ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए।

Advertisement

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

अगर अक्षरा सिंह के सिजलिंग अवतार पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, 'कहो तो फायर ब्रिगेड मंगवा दें। कोई 101 पर फोन करो।' दूसरे ने लिखा, 'फायर है।' इसके साथ ही अन्य यूजर्स ने पवन सिंह को लेकर भद्दे कमेंट्स भी किए हैं। इतना ही नहीं कमेंट में उनके फर्जी एमएमएस तक का जिक्र लोग कर रहे हैं। लेकिन, फैंस ने उनकी खूबसूरती पर खूब प्यार लुटाया है। गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है जब अक्षरा सिंह अपने लुक्स की वजह से चर्चा में आई हैं। इसके पहले भी वो कई बार अपने लुक्स और खूबसूरती की वजह से हेडलाइन्स बटोर चुकी हैं। 'बिग बॉस' के बाद से एक्ट्रेस के लुक में काफी परिवर्तन देखने के लिए मिला है। वो भोजपुरी की फैशनिस्टा भी बन गई हैं।

Advertisement

इस फिल्म में नजर आएंगी अक्षरा सिंह

बहरहाल, अगर अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों प्रदीप पांडे चिंटू के साथ फिल्म 'अग्नी साक्षी' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके और प्रदीप के अलावा एक्ट्रेस तनुश्री चटर्जी भी हैं। इस भोजपुरी फिल्म से एक्टर्स का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है, जो काफी मजेदार और फनी दिखा है। इसका निर्देशन राजकुमार आर पांडे कर रहे हैं।

Advertisement
Tags :
akshara singhBhojpuriBhojpuri AddaEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement