scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bhojpuri Adda: 'तेरे जैसा कोई मिला ही नहीं…', क्यों बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह? पोस्ट सामने आते ही पवन सिंह की होने लगी चर्चा

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रही है। वो एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखकर चर्चा में आ गई हैं, जिसके बाद पवन सिंह के नाम की चर्चा भी होने लगी है।
Written by: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 23, 2024 11:59 IST
bhojpuri adda   तेरे जैसा कोई मिला ही नहीं…   क्यों बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह  पोस्ट सामने आते ही पवन सिंह की होने लगी चर्चा
अक्षरा सिंह की पोस्ट वायरल।(Photo- Akshara Singh/Insta)
Advertisement

भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर खुद से जुड़ी पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। इसमें वो अपने लुक्स और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे भी कम नहीं रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट पोस्ट की वजह से हेडलाइन्स में आ गई है, जिसके बाद एक बार फिर से पवन सिंह के नाम पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स करने लगे हैं। अक्षरा ने मांग में सिंदूर लगाए एक तस्वीर शेयर कर कुछ ऐसा लिखा कि लोग कमेंट में पवन सिंह की बात करने लगे हैं। चलिए बताते हैं माजरा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस को साड़ी में पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही दिलचस्प बात ये है कि अक्षरा ने गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। वहीं, उनके चेहरे पर प्यार सी स्माइल ने खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। वैसे अक्षरा सिंह की शादी तो हुई नहीं तो ऐसे में ये तस्वीर भी उनके किसी शूटिंग सेट की ही होगी। अब इसे शेयर कर उन्होंने अपने कैप्शन से सभी का ध्यान खींच लिया है।

Advertisement

भोजपुरी की स्टार एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा, 'तेरे जैसा कोई मिला ही नहीं…कैसे मिलता कहीं पे था ही नहीं…ख़ुद से ख़ुद के लिए कहने को कभी-कभी दिल करता है।' ऐसे में अब अक्षरा के इस कैप्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में सेल्फ लव तो दिखाया है मगर सोशल मीडिया यूजर्स इसे पवन सिंह से जोड़ने लगे हैं। उन्हें लगता है कि वो पवन को काफी मिस करती हैं। खैर, अब इस पर तो भोजपुरी एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है और ना ही उन्होंने यूजर्स को कोई जवाब दिया है।

विवादों के साथ हुआ था ब्रेकअप

आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Pawan Singh-Akshara Singh) का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों का ब्रेकअप एक बुरे मोड़ पर हुआ था। एक्ट्रेस ने भोजपुरी पावरस्टार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक कि पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह तक उन पर आरोप लगा चुकी हैं कि अक्षरा पवन से प्रेग्नेंट तक हो चुकी थीं। हालांकि, इस पर दोनों के बीच काफी जुबानी जंग भी रही थी। अक्षरा ने पवन पर मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने और करियर बर्बाद करने तक का आरोप लगाया था। यही नहीं उन्होंने उन पर धोखा तक देने का आरोप लगाया था। खैर, अब दोनों अलग हैं और अपने-अपने करियर में बिजी हैं। पवन इन दिनों काराकट से चुनावी मैदान में हैं और एक्ट्रेस कई भोजपुरी और हिंदी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो