scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

रेणुका स्वामी हत्या मामले में दर्शन थुगुदीपा के बाद बेंगलुरु पुलिस ने एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को हिरासत में लिया

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता दर्शन थूगुदीपा को एक हत्या के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं अब इस मामले में एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | Updated: June 11, 2024 15:48 IST
रेणुका स्वामी हत्या मामले में दर्शन थुगुदीपा के बाद बेंगलुरु पुलिस ने एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को हिरासत में लिया
दर्शन थुगुदीपा
Advertisement

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने एक्टर दर्शन थुगुदीपा (Darshan Thoogudeepa) को एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शन पर रेणुका स्वामी मर्डर केस से जुड़े होने का आरोप है। दर्शन को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। बेंगलुरु डीसीपी (पश्चिम) एस गिरीश ने बताया कि दर्शन को मैसूर में उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया गया। वहीं अब खबर है कि दर्शन की कथित गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी से पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक स्वामी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि स्वामी की हत्या की गई है। इस केस की जांच में एक आरोपी ने साउथ सुपरस्टार दर्शन का नाम लिया है, जिसके बिना पर एक्टर को हिरासत में लिया गया है. एक्टर पर आरोपी के संपर्क में रहने का आरोप है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेणुका स्वामी का शव 9 जून को कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले में मिला है, जिसकी हत्या 8 जून को की गई थी। रेणुका स्वामी एक मेडिकल स्टोर में काम करता था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी। उसे चित्रदुर्ग से किडनैप किया गया था और कामाक्षीपाल्या में उसकी हत्या की गई थी। कहा जा रहा है कि रेणुका स्वामी ने कथित तौर पर एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के खिलाफ कई अपमानजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर किए थे। वह सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भी भेज रहा था।

कौन हैं दर्शन थुगुदीपा

दर्शन थुगुदीपा कन्नड़ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने 2006 में अपना खुद का थुगुदीपा प्रोडक्शन्स शुरू किया था। दर्शन ने साल 2002 में फिल्म मजेस्टिक से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई हिट फिल्मों जैसे कि 'कारिया', 'कलासीपाल्या', 'गाजा', 'नवग्रह', 'सारथी', 'बुलबुल', 'यजामना' और 'रॉबर्ट' आदि में काम किया है। वह आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'काटेरा' में नजर आए थे।

Advertisement

दर्शन का है विवादों से पुराना नाता

बता दें कि दर्शन का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2011 में उनकी पत्नी ने उन पर डोमेस्टिक वायलेंस का आरोप लगाया। 2021 में दर्शन पर मैसूर के एक होटल में मारपीट का आरोप लगा था। कथित तौर पर वेटर को 50 हजार रुपये देकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। इसके अलावा साल 2022 में भरत नाम के कन्नड़ फिल्म प्रड्यूसर ने दर्शन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और कहा था कि वो उन्हें धमकी दे रहे हैं। वहीं, जनवरी 2023 में वन विभाग ने दर्शन के फार्महाउस पर छापा मारा था और दावा किया कि उन्होंने अवैध रूप से उन पर कब्जा किया था।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो