होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

BB OTT 3 Highlights: अनिल कपूर ने 'गांव की छोरी' की लगाई क्लास, पौलमी दास पर भी बरसे, जानिए कैसा रहा 'वीकेंड का वार'

BB OTT 3 Weekend Ka vaar Highlights: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड स्ट्रीम किया गया। ये इस सीजन का पहला वीकेंड का वार रहा। ऐसे में चलिए बताते हैं कि ये कैसा रहा और अनिल कपूर ने क्या कुछ किया।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 30, 2024 10:45 IST
Bigg Boss OTT 3 Highlights Weekend Ka Vaar
Advertisement

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरू से ही चर्चा में हैं। कभी घरवालों के बीच झगड़े को लेकर तो कभी घर में अरमान मलिक की दोनों शादी की चर्चा चल रही है। इन सबके बीच बीते दिन ही शो का पहला वीकेंड का वार एपिसोड जियो सिनेमा से स्ट्रीम किया गया है। इसे अनिल कपूर ने होस्ट किया। शो में बतौर होस्ट उनका पहला एपिसोड रहा है। इसके पहले एक्टर को ग्रैंड प्रीमियर में देखा गया था। इस दौरान अनिल कपूर ने घरवालों का क्लास लगाई और कहा कि घर के दो रूप देखने के लिए मिले हैं। हला रूप खाना न मिलने से पहले का था और दूसरा रूप खाना न मिलने के बाद का था। ऐसे में तो चलिए बताते हैं पहले वीकेंड का वार एपिसोड में क्या कुछ हुआ।

'वीकेंड का वार' एपिसोड पर नजर डाली जाए तो घर की कहानी को दिखाया जाता है। सना मकबूल, शिवानी को समझाती हुए जादुई टास्क का जिक्र करती हैं और वो बताती हैं कि शिवानी कहां गलत थीं। सना कहती हैं कि वह पौलमी को धक्का देने के बाद सही दिख रही थीं। चोट लगने के बावजूद वह चल-फिर रही थीं और टास्क भी पूरा किया। लेकिन जब उन्हें सजा मिली तो कहा कि चला नहीं जा रहा है। ये सुनने के बाद शिवानी ने कहा कि वो ड्रामा नहीं कर रही हैं। उनके घरवाले देख रहे होंगे तो बुरा हाल हो रहा होगा। फिर चंद्रिका, शिवानी को बताती हैं कि पौलमी का बुरा हाल है। वह वॉशरूम में बैठ भी नहीं पा रहीं। सब पकड़कर करवाना पड़ रहा है।

Advertisement

दीपक चौरसिया ने बताया घरवालों का हाल

अनिल कपूर शो में आते हैं और सदस्यों से बात करते हैं। इसके बाद वो दीपक चौरसिया से घरवालों का हाल चटपटे अंदाज में बताने के लिए कहते हैं। वो अनिल कपूर को बताते हैं कि इस एक हफ्ते में घर में क्या कुछ हुआ है। अनिल घर का पहला मुद्दा राशन का उठाते हैं, जिसे लेकर काफी बवाल मचा था। एक्टर घरवालों से पूछते हैं कि क्या वजह थी, जो राशन पर बवाल मचा था। सभी घरवाले अपनी राय देते हैं और फिर अनिल उन्हें समझाते हैं कि कौन कहां पर गलत था।

Advertisement

अनिल कपूर ने शिवानी और पौलमी का लगाई क्लास

इसके बाद 'वीकेंड का वार' में अनिल कपूर ने शिवानी कुमारी और पौलमी दास के झगड़े का मुद्दा भी उठाया। वो कहते हैं कि एक वाकया सहूलियत का हुआ था और वो है जादुई कुएं वाले टास्क के बाद मिली सजा। शो के होस्ट ने कहा कि शिवानी को पहले ना तो अपनी चोट याद आई और ना ही दर्द। लेकिन बाद में अचानक उन्हें याद आ गया और वो सब सहूलियत के हिसाब से किया।

घरवालों ने शिवानी को बताया अटेंशन सीकर

इतना ही नहीं, मिट्टी खाने को लेकर अनिल कपूर ने पूछा कि शिवानी ने भूख लगने पर जो मिट्टी खाई थी, घर में कितने लोगों को लगता है कि शिवानी ने ऐसा सबको दिखाने के लिए किया था। गांव की छोरी शिवानी ने जवाब दिया था कि उन्होंने किसी को दिखाने के लिए नहीं खाई, तो अनिल कपूर उनकी कही लाइनें याद दिलाईं। अनिल कपूर फिर घरवालों से पूछते हैं कि किस-किसको लगता है कि शिवानी ये सब अटेंशन के लिए करती हैं। सभी घरवाले हामी भरते हैं और कहते हैं कि वह सब अटेंशन के लिए करती हैं।

शो छोड़ने के लिए तैयार अरमान

वहीं, अनिल कपूर ने लव कटारिया और विशाल पांडे को लेकर कहा कि वो दोनों ही घर में सारी तैयारियां करके आए हैं। फिर अनिल कपूर घरवालों से विदा लेते हैं और बाद में घरवाले उनके जाने के बाद कही गई बातों पर चर्चा करने लगते हैं। इस दौरान शो छोड़कर जाने की भी बाते होती हैं। लव कहते हैं कि उनके लिए दोस्त-भाई शो से ज्यादा मायने रखते हैं। वहीं, अरमान कहते हैं कि उनके सारे बैक पैक हैं। जिस दिन कह दिया जाएगा तो उस दिन शो से चले जाएंगे।

Advertisement
Tags :
Anil KapoorBigg BossBigg Boss OTTEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement