होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

BB OTT 3: कुत्ते ने काटा, 121 टांके लगे, रोते हुए एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, बोलीं- 'मैं 9 महीने से…'

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Inspiring Story: टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने अपने संघर्षों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वो 9 महीने तक इससे बाहर आने का संघर्ष करती रही थीं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 27, 2024 18:48 IST
सना मकबूल ने शेयर की स्ट्रगल स्टोरी। (Photo- Jio Cinema/ X Scrab)
Advertisement

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों काफी चर्चा में है। जहां घर के कामों के लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े हो रहे हैं वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी बनती नजर आ रही है। हर दिन कोई ना कोई अपने जीवन से जुड़े किस्से और संघर्षों के बारे में बता रहा है। इसी बीच अब जियो सिनेमा से एक वीडियो क्लिप शेयर की गई है, जिसमें सना मकबूल (Sana Makbul) बेबाक अंदाज में अपने स्ट्रगल को लेकर बात कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके होठों पर कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उन्हें इस दर्द से उबरने में 9 महीने का वक्त लगा था। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है।

जियो सिनेमा के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल घरवालों से बात कर रही हैं। उन्होंने अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'सना मकबूल, सना मकबूल कैसे बनीं। मेरे साथ बहुत सारी घटनाएं हुई हैं, जिससे मेरी लाइफ बदल गई। पैंडमिक में मेरा एक्सीडेंट हो गया था। मैं 9 महीने लगातार संघर्ष कर रही थी ताकि उन हर चीजों से बाहर निकल सकूं।' इतना सुनने के बाद घरवाले शॉक्ड रह गए थे। रणवीर शौरी कहते हैं, 'ये बहुत भयानक है।'

Advertisement

लिप्स पर आए थे 121 टांके

सना मकबूल आगे कहते हैं, 'मेरे होंठ पर कुत्ते ने काट लिया था। 121 टांके मेरे लिप्स पर लगे थे। आज भी मेरा दिल दुखता है। मैंने इसे ठीक करने के लिए बहुत किया है। लिप्स फिलर्स कराने की कोशिश की। मेरे लिप्स ने स्वीकार करना छोड़ दिया। बस अपनी लाइफ जियो। आपको नहीं पता है कि आपके पास जीने के लिए कितने दिन हैं।' सना की ये बातें सुनकर घरवाले इमोशनल हो गए। इसके बाद कृतिका और पायल उन्हें कहती हैं कि 'तुम बहुत सुंदर हो। तुम्हें कुछ कराने की जरुरत नहीं है।' सना मकबूल की जर्नी फैंस के लिए मोटिवेशनल है।

इन टीवी शोज में किया है काम

बहरहाल, सना मकबूल के बारे में बात की जाए तो वो मुंबई की रहने वाली है। वो टीवी पर साल 2010 से एक्टिव हैं। सना का पहला टीवी शो 'ईशान: सपनों को आवाज दे' था। इसके बाद 'कितनी मोहब्बत है 2' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं' जैसे शोज में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस उन्होंने साल 2012 में मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लिया था और फेमिला मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब जीता था।

साउथ फिल्मों में भी किया काम

वहीं, फिल्मों की बात की जाए सना ने साउथ फिल्मों में भी काम किया है। साल 2014 में तेलुगु फिल्म 'डिक्कुलु चूडाकू रामय्या' के जरिए पहली बार फिल्मों में नजर आई थीं। इसके बाद साल 2017 में 'रंगून' से तमिल में एंट्री की थी। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने टीवी शो 'आदत से मजबूर' से कमबैक किया था।

Advertisement
Tags :
Bigg BossBigg Boss OTTEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement