scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

BMCM vs Maidaan Box Office Collection: अक्षय- टाइगर की जोड़ी के आगे खाली पड़ा 'मैदान', दूसरे दिन दोनों फिल्मों ने कमाये इतने करोड़

Bade Miyan Chote Miyan vs Maidaan Box office collection: दोनों फिल्में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी, लेकिन दर्शक BMCM को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्मों को शनिवार और रविवार का फायदा मिल सकता है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: April 13, 2024 10:10 IST
bmcm vs maidaan box office collection  अक्षय  टाइगर की जोड़ी के आगे खाली पड़ा  मैदान   दूसरे दिन दोनों फिल्मों ने कमाये इतने करोड़
BMCM vs Maidaan (imdb)
Advertisement

BMCM vs Maidaan Box Office Collection: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' एक साथ ईद के मौके पर रिलीज हुईं। 'मैदान' लेकिन इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म ने अजय देवगन स्टारर से कई ज्यादा कमाई कर ली है। 'मैदान' का कुल कलेक्शन 9.86 करोड़ हुआ है और बात 'बड़े मियां छोटे मियां' की करें तो इस फिल्म ने कुल 22.65 करोड़ कमा लिए हैं।

Advertisement

'बड़े मियां छोटे मियां' कलेक्शन

फिल्म को लेकर लंबे समय से क्रेज बना हुआ था और रिलीज के बाद इसे मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.65 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 7 करोड़ हुआ है, शुक्रवार होने के बावजूद फिल्म का ये कलेक्शन मेकर्स के लिए चिंता का विषय हो सकता है। हालांकि शनिवार और रविवार के दिन इसकी कमाई में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।

Advertisement

फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। इनके अलावा साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका में हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का भी तगड़ा रोल है। फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है। इसका प्रोडक्शन वासु भगनानी, जैकी भगनानी, अली अब्बास, दीपशिखा देशमुख, हिमांशु किशन मेहरा ने मिलकर किया है।

'मैदान' का कलेक्शन

अब बात अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की करें तो इसका पेड प्रीमियर 10 अप्रैल की शाम ही शुरू हो गया था। बावजूद इसके ये फिल्म BMCM को टक्कर नहीं दे पाई है। फिल्म ने पहले दिन केवल 2.6 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 4.5 करोड़ रहा और तीसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ कमाये हैं।

Advertisement

फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है और इसका निर्माण बोनी कपूर और ज़ी स्टूडियोज़ ने किया है। इसमें अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव, रुद्रनील घोष, मधुर मित्तल और कई अन्य कलाकार हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो