scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

पिता की हुई मौत, सड़क पर रोल बेचने को मजबूर हुआ 10 साल का बच्चा, अर्जुन कपूर ने बढ़ाया मदद का हाथ

अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दरियादिली दिखाई है। दिल्ली की सड़कों पर पिता की मौत के बाद एक बच्चा रोल्स बेचने को मजबूर था, जिसकी मदद करने का फैसला एक्टर ने किया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: May 08, 2024 19:20 IST
पिता की हुई मौत  सड़क पर रोल बेचने को मजबूर हुआ 10 साल का बच्चा  अर्जुन कपूर ने बढ़ाया मदद का हाथ
अर्जुन कपूर ने दिखाई दरियादिली। (Photos- Arjun Kapoor/Insta)
Advertisement

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक 10 साल बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जसप्रीत नाम का बच्चा स्ट्रीट स्टॉल चलाने पर मजबूर दिखाई दिया। पता चला कि वो बच्चे पिता की मौत के बाद इस स्टॉल को चलाने के लिए मजबूर है। क्योंकि इस स्टॉल को पहले उसके पिता चलाया करते थे। पिता के जाने के बाद जसप्रीत ने इसे संभालने का फैसला किया। ऐसे में जसप्रीत की हिम्मत के लोग कायल हो गए। बताया जा रहा है कि उसके पिता को ब्रेन टीबी था, जिसकी वजह से मौत हो गई। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि अर्जुन कपूर ने उस बच्चे की मदद करने का फैसला किया है।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने बच्चे की खबर सामने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर उसकी स्टोरी को शेयर किया। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने उसकी मदद करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद लोग उनकी इस दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ये बच्चा अपने चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ जिंदगी और आने वाली सभी चीजों का सामना कर रहा है। उन्होंने 10 साल के बच्चे के इस जज्बे को सलाम किया कि इस बच्चे ने पिता की मौत के 10 दिन बाद ही उनके काम को संभालने का फैसला किया और अपने पैरों पर खड़े होने का साहस दिखाया।

Advertisement

Arjun Kapoor Post

अर्जुन कपूर ने आगे लिखा कि उन्हें जसप्रीत और उनकी बहन की पढ़ाई का खर्च उठाकर अच्छा लगेगा। उन्होंने अंत में ये भी कहा कि अगर किसी को भी इस बच्चे के ठिकाने के बारे में पता हो तो वो उन्हें जरूर बताए। एक्टर की पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वायरल हो गई और इस पर लोग जमकर रिएक्शन्स देने लगे हैं।

'सिंघम अगेन' में बने हैं खूंखार विलेन

बहरहाल, अगर अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही विलेन की भूमिका में सभी का दिल जीतते हुए नजर आने वाले हैं। एक्टर को फिल्म 'सिंघम अगेन' में नेगेटिव भूमिका में देखा जाएगा। इससे उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें उनका किरदार खतरनाक दिखाई देने वाला है। फिल्म के बाकी स्टार्स की बात की जाए तो इसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और टाइगर श्रॉफ दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा अर्जुन, रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी दिखाई देने वाले हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो